V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बैंक में पैसा जमा करने आए व्यक्ति का 48750/= रुपया लेकर युवक फरार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

देल्हूपुर ।  मिली जानकारी के अनुसार थाना मानधाता अंतर्गत देल्हूपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में देल्हूपुर निवासी बंशीलाल 48750/= रुपया  जमा करने आया। बैंक के बाहर उसने अपरान्ह 3:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति को रुपया गिनकर जमा पर्ची पर एंट्री करने के लिए दिया।पैसा पाते ही वह व्यक्ति बहाना बनाकर पैसा और पर्ची लेकर फरार हो गया। घटना के आधा घंटा पश्चात पीड़ित बंसीलाल बैंक में आया और पुलिस को बताया। देल्हूपुर पुलिस चौकी इंचार्ज धीरेंद्र ठाकुर मयफोर्स के बैंक के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया और पीड़ित का बयान लिया। सीसीटीवी फुटेज में बैंक के अंदर पीड़ित व्यक्ति से पैसा और पर्ची लेते तत्पश्चात पुनः वापस करते हुए अज्ञात व्यक्ति दिख रहा है। पीड़ित बंसीलाल ने बताया कि बैंक के बाहर उस व्यक्ति को पुनः उन्होंने पैसा और पर्ची दिया था जिसे लेकर वह चला गया। पीड़ित बंसीलाल मेहनत मजदूरी और ठेलिया चला कर गुजारा करता है। फिलहाल देल्हूपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
प्रतापगढ़ से न्यूज़ मूवमेंट ब्यूरो ओम प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
देल्हूपुर ।  मिली जानकारी के अनुसार थाना मानधाता अंतर्गत देल्हूपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में देल्हूपुर निवासी बंशीलाल 48750/= रुपया  जमा करने आया। बैंक के बाहर उसने अपरान्ह 3:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति को रुपया गिनकर जमा पर्ची पर एंट्री करने के लिए दिया।पैसा पाते ही वह व्यक्ति बहाना बनाकर पैसा और पर्ची लेकर फरार हो गया। घटना के आधा घंटा पश्चात पीड़ित बंसीलाल बैंक में आया और पुलिस को बताया। देल्हूपुर पुलिस चौकी इंचार्ज धीरेंद्र ठाकुर मयफोर्स के बैंक के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया और पीड़ित का बयान लिया। सीसीटीवी फुटेज में बैंक के अंदर पीड़ित व्यक्ति से पैसा और पर्ची लेते तत्पश्चात पुनः वापस करते हुए अज्ञात व्यक्ति दिख रहा है। पीड़ित बंसीलाल ने बताया कि बैंक के बाहर उस व्यक्ति को पुनः उन्होंने पैसा और पर्ची दिया था जिसे लेकर वह चला गया। पीड़ित बंसीलाल मेहनत मजदूरी और ठेलिया चला कर गुजारा करता है। फिलहाल देल्हूपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
प्रतापगढ़ से न्यूज़ मूवमेंट ब्यूरो ओम प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Comment