V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी नेकी बैठक

कौशाम्बी।   जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार द्वारा सम्राट उदयन सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक  की गयी।
      जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन किया जाय। उन्होनें आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये आदर्श आचार संहिता की बुकलेट राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 15 जनवरी 2022 तक रैली एवं जुलूस पर लगाये गये प्रतिबन्ध का अनुपालन किया जाय। उन्होनें उप जिलाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पाये जाने पर कार्यवाही करने तथा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कड़ाई से कराये जाने के निर्देश दिये।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होनें कहा कि पार्टी के सिम्बल की डायरी एवं कलेण्डर आदि वितरित न किया जाय तथा कम्बल आदि का भी वितरण न किया जाय।
      बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक  समर बहादुर एवं सभी उप जिलाधिकारीगण तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी।   जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार द्वारा सम्राट उदयन सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक  की गयी।
      जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन किया जाय। उन्होनें आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये आदर्श आचार संहिता की बुकलेट राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 15 जनवरी 2022 तक रैली एवं जुलूस पर लगाये गये प्रतिबन्ध का अनुपालन किया जाय। उन्होनें उप जिलाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पाये जाने पर कार्यवाही करने तथा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कड़ाई से कराये जाने के निर्देश दिये।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होनें कहा कि पार्टी के सिम्बल की डायरी एवं कलेण्डर आदि वितरित न किया जाय तथा कम्बल आदि का भी वितरण न किया जाय।
      बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक  समर बहादुर एवं सभी उप जिलाधिकारीगण तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Leave a Comment