कौशाम्बी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आह्वान पर शान्ती देवी कामगार फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रकाश दुबे ने बूथ स्तर पर सरकार की योजनाओं में सम्लित लाभार्थी परिवारों से संपर्क करते हुए सरकार की योजनाओं को साझा किया। इस दरम्यान साथ में सहयोगी मो मुकीम , बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह भी उपस्थिति रहे। कामगार फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रकाश दुबे द्वारा समय-समय पर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आम जनमानस के बीच सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाता है तथा समाज के असहाय व वंचित लोगों की मदद भी की जाती है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































