V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चटक धूप ने पहुंचायी ठण्ड से राहत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भीषण ठण्ड के बीच कई दिनो बाद गुरूवार को निकली चटक धूप ने लोगो को मामुली राहत पहुंचायी। सुबह कोहरा हटते ही चटक धूप निकल आयी। हालांकि आसमान में बादलो का आवागमन जारी रहा। जो बीच बीच में सूर्यदेव की किरणो के बीच बाधा भी खड़ी करते रहे। फिर भी लोगो ने आज खिली धूप का जमकर आनन्द लिया। ठण्ड व गलन के साथ गुरूवार को सुबह सूर्यदेव भी अपने तेल के साथ प्रकट हुए। मौसम के इस मिजाज ने लोगो के चेहरे पर रौनक ला दिया। कल भी कुछ देर के लिए धूप निकली थी मगर उसका असर काफी कम रहा। इससे अधिकांश लोग घरो में ही दुबके रहे। जबकि आज की धूप में भरपूर उर्जा रही। लोग अपने घरो से छत अथवा बाहर निकलकर धूप का आनन्द लेते दिखाई पड़े। हालत यह रही कि सरकारी कार्यालयो से लोग बाहर निकलकर धूप सेकते देखे गए। मौसम के जानकारो का कहना है कि रात में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इस मौसम से अभी बचने की जरूरत है। वजह मौसम फिर से करवट बदल सकता है। कोहरे से भी अभी निजात नहीं मिलेगी। कोहरा अभी और घना होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। बताते चले विगत कई दिनो तक हुई बारिश के कारण भीषण ठंड पड़ रही थी। कई दिनो तक सूर्यदेव का दर्शन नहीं हुआ था। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। ठण्ड से बुजुर्गो के हौसले पस्त हो गए थे। बच्चे भी ठिठुर रहे थे। मुसीबत बनी ठण्ड से धूप निकलने के कारण आराम मिला। यदि इसी तेज के साथ दो एक दिन और धूप निकले तो मौसम सामान्य होने में समय नहीं लगेगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भीषण ठण्ड के बीच कई दिनो बाद गुरूवार को निकली चटक धूप ने लोगो को मामुली राहत पहुंचायी। सुबह कोहरा हटते ही चटक धूप निकल आयी। हालांकि आसमान में बादलो का आवागमन जारी रहा। जो बीच बीच में सूर्यदेव की किरणो के बीच बाधा भी खड़ी करते रहे। फिर भी लोगो ने आज खिली धूप का जमकर आनन्द लिया। ठण्ड व गलन के साथ गुरूवार को सुबह सूर्यदेव भी अपने तेल के साथ प्रकट हुए। मौसम के इस मिजाज ने लोगो के चेहरे पर रौनक ला दिया। कल भी कुछ देर के लिए धूप निकली थी मगर उसका असर काफी कम रहा। इससे अधिकांश लोग घरो में ही दुबके रहे। जबकि आज की धूप में भरपूर उर्जा रही। लोग अपने घरो से छत अथवा बाहर निकलकर धूप का आनन्द लेते दिखाई पड़े। हालत यह रही कि सरकारी कार्यालयो से लोग बाहर निकलकर धूप सेकते देखे गए। मौसम के जानकारो का कहना है कि रात में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इस मौसम से अभी बचने की जरूरत है। वजह मौसम फिर से करवट बदल सकता है। कोहरे से भी अभी निजात नहीं मिलेगी। कोहरा अभी और घना होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। बताते चले विगत कई दिनो तक हुई बारिश के कारण भीषण ठंड पड़ रही थी। कई दिनो तक सूर्यदेव का दर्शन नहीं हुआ था। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। ठण्ड से बुजुर्गो के हौसले पस्त हो गए थे। बच्चे भी ठिठुर रहे थे। मुसीबत बनी ठण्ड से धूप निकलने के कारण आराम मिला। यदि इसी तेज के साथ दो एक दिन और धूप निकले तो मौसम सामान्य होने में समय नहीं लगेगा।

Leave a Comment