V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्शः गणेश केसरवानी

 प्रयागराज। भाजपा महानगर प्रयागराज के द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में स्वामी विवेकानंद की 159 जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श है। उन्होंने नौजवानों को प्रेरित करते हुए कहा था इस देश के नौजवान जागृत होते हैं वह देश उन्नति के मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद अध्यात्मिक वेदांत के मार्ग पर चलकर सारी दुनिया को भारत की विराट संस्कृति का दर्शन कराते हुए भारतीय संस्कृति का वैभव का परचम लहराया। उन्होंने नौजवानों को प्रेरित करते हुए कहा था कि शक्तिशाली बनो क्योंकि शक्तिशाली शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। जब तक अपने द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते तब तक चलते रहो।
इस अवसर पर भाजपाइयों ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रुप से पार्षद भोला तिवारी, विवेक, मनीष सिंह रघुवंशी, शुभम पांडेय, बाला, संदीप मिश्रा, शिव तिवारी, विक्रांत शुक्ला, शशांक शेखर सिंह, रोहित कनौजिया, तन्मय उपाध्याय, हर्षित द्विवेदी, अमन केसरवानी आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 प्रयागराज। भाजपा महानगर प्रयागराज के द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में स्वामी विवेकानंद की 159 जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श है। उन्होंने नौजवानों को प्रेरित करते हुए कहा था इस देश के नौजवान जागृत होते हैं वह देश उन्नति के मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद अध्यात्मिक वेदांत के मार्ग पर चलकर सारी दुनिया को भारत की विराट संस्कृति का दर्शन कराते हुए भारतीय संस्कृति का वैभव का परचम लहराया। उन्होंने नौजवानों को प्रेरित करते हुए कहा था कि शक्तिशाली बनो क्योंकि शक्तिशाली शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। जब तक अपने द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते तब तक चलते रहो।
इस अवसर पर भाजपाइयों ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रुप से पार्षद भोला तिवारी, विवेक, मनीष सिंह रघुवंशी, शुभम पांडेय, बाला, संदीप मिश्रा, शिव तिवारी, विक्रांत शुक्ला, शशांक शेखर सिंह, रोहित कनौजिया, तन्मय उपाध्याय, हर्षित द्विवेदी, अमन केसरवानी आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता रहे।

Leave a Comment