प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव झलिया पंवारपुर निवासिनी सलमा बाो पत्नी मो. इरशाद ने विवेचक पर मुकदमे में लीपापोती करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस उपमहानिदेशक प्रयागराज मण्डल को शिकायती पत्र देकर विवेचक बदलने की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़िता का आरोप है कि गांव के नियाजुद्दीन परवेज गुफरान आदि ने विगत 21 अगस्त 2021 को परिवार के सदस्यो को रंजिशन घर मंे घुसकर पीटा था तथा तोड़फोड़ किया था। इसके अलावा महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए जेवर व नकदी लूट ले गए थे। विरोध करने पर मारपीट भी किया था। इससे परिजन घायल हो गए थे। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। साथ ही विवेचना का आदेश पारित हुआ था। उधर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। साथ ही विवेचक द्वारा मुकदमे से गंभीर धाराओ को हटाकर लीपापोती की जा रही है। ऐसे में घटना की जांच स्थानीय पुलिस से न करवाकर अन्य जनपद की पुलिस अथवा अन्य जांच एजेन्सी द्वारा कराई जाए जिससे उसे न्याय मिल सके।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें