V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

नौकरी का झांसा देकर रकम हड़पने की शिकायत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रेवली दौलतपुर निवासी एक व्यक्ति पर पीड़ित ने नौकरी का झांसा देकर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही रूपया वापस मांगने पर धमकाने का भी आरोप है। उसने थाना उदयपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जनपद रायबरेली के शिवपुर गोपालपुर डीह निवासी अजय सिंह पुत्र इन्द्र बहादुर सिंह ने उदयपुर थाना की पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उदयपुर थाने के गांव रेवली दौलतपुर निवासी कौशलेन्द्र सिंह बघेल पुत्र बृजेन्द्र सिंह बघेल ने परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के लिए पच्चीस हजार रूपए लिया था। जब उससे नौकरी के लिए बात करते तो आनाकानी करने लगा। अब पैसे वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने घटना की जांच करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रेवली दौलतपुर निवासी एक व्यक्ति पर पीड़ित ने नौकरी का झांसा देकर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही रूपया वापस मांगने पर धमकाने का भी आरोप है। उसने थाना उदयपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जनपद रायबरेली के शिवपुर गोपालपुर डीह निवासी अजय सिंह पुत्र इन्द्र बहादुर सिंह ने उदयपुर थाना की पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उदयपुर थाने के गांव रेवली दौलतपुर निवासी कौशलेन्द्र सिंह बघेल पुत्र बृजेन्द्र सिंह बघेल ने परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के लिए पच्चीस हजार रूपए लिया था। जब उससे नौकरी के लिए बात करते तो आनाकानी करने लगा। अब पैसे वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने घटना की जांच करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment