V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतापगढ़ । जन शिक्षण संस्थान, प्रतापगढ़ द्वारा आज दिनांक 03.01.2022 को विकासखण्ड सण्डवाचन्द्रिका के ग्राम रामपुर प्रान में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अन्तर्गत एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शालिनी पुत्री रामकुमार विश्वकर्मा को प्रथम, वर्षा शर्मा पुत्री मूलचन्द्र शर्मा को द्वितीय तथा बिन्दू विश्वकर्मा पुत्री लाल बहादुर विश्वकर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की सुन्दर कलात्मक रंगोली बनाकर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया । सर्वप्रथम संस्थान के निदेशक यू0पी0 सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि हमारे देश में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है । सम्पूर्ण देश में इस महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भक्ति गीत लेखन, लोरी लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिता आदि है । इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में देश भक्ति की भावना का विकास करना तथा स्वतंत्रता में शहीद हुए लोगों को नमन करना प्रमुख है । कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थान की सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वर्षा घुले ने किया तथा सहयोग सन्दर्भ व्यक्ति श्रीमती गंुजा केसरवानी ने किया ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । जन शिक्षण संस्थान, प्रतापगढ़ द्वारा आज दिनांक 03.01.2022 को विकासखण्ड सण्डवाचन्द्रिका के ग्राम रामपुर प्रान में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अन्तर्गत एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शालिनी पुत्री रामकुमार विश्वकर्मा को प्रथम, वर्षा शर्मा पुत्री मूलचन्द्र शर्मा को द्वितीय तथा बिन्दू विश्वकर्मा पुत्री लाल बहादुर विश्वकर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की सुन्दर कलात्मक रंगोली बनाकर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया । सर्वप्रथम संस्थान के निदेशक यू0पी0 सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि हमारे देश में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है । सम्पूर्ण देश में इस महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भक्ति गीत लेखन, लोरी लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिता आदि है । इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में देश भक्ति की भावना का विकास करना तथा स्वतंत्रता में शहीद हुए लोगों को नमन करना प्रमुख है । कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थान की सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वर्षा घुले ने किया तथा सहयोग सन्दर्भ व्यक्ति श्रीमती गंुजा केसरवानी ने किया ।

Leave a Comment