सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव परसपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोर राशन व बर्तन समेत तमाम कीमती सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। परसपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला रविवार की रात अज्ञात चोरो ने तोड़ दिया। इसके बाद शिक्षण कक्षो का ताला तोड़कर उसमें रखी कुर्सी, खेलकूद का सामान, बर्तन, राशन समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। आज सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने प्रधानपति संजय पाल का सूचना दी। उन्होने शिक्षको को घटना की जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप कुमार मिश्र ने लालगंज कोतवाली जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बारे में कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरो को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें