V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चोरो ने घर में घुसकर लाखो के जेवर उड़ाये

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। संागीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दुर्गा मिश्र का पुरवा भुड़हा में बीती रात अज्ञात चोर एक व्यक्ति के घर में पिछवाड़े से घुसकर लाखो रूपए के जेवरात उठा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। दुर्गा मिश्र का पुरवा भुड़हा गांव निवासी हरिकेश मिश्र पुत्र स्व. सिद्धनाथ मिश्र टेलीफोन विभाग से करीब दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। उसी समय से वह घर आकर रहने लगे थे। रविवार की रात भोजन करने के बाद वह घर के बरामदे में सो गए। रात में अज्ञात चोर पीछे की तरफ से कूदकर उनके घर में घुस गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़ दिया। साथ ही कमरे में रखा दो बाक्स उठा ले गए। इसके बाद चोर घर से करीब पांच सो मीटर दूर खेत में बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा लाखो रूपए का जेवर उठा ले गए। इसी तरह सांगीपुर इलाके के ही बूबूपुर गांव निवासी भाजपा नेता के भाई के घर में भी लाखों की चोरी हुई है। बूबूपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने आज थाने में तहरीर देते हुए कहा कि मेरे भाई सतेन्द्र सिंह रेलवे विभाग में सिपाही है। उनके घर में रविवार की रात अज्ञात चोर घर के पीछे से अंदर चले गए। इसके बाद कमरे में रखी आलमारी का लाक तोड़ दिया तथा लाखो रूपए का जेवर समेट ले गए। घटना की तहरीर दोनो पीड़ितो द्वारा पुलिस को दी गई है। एसओ जितेन्द्र सिंह का कहना है कि चोरी की दोनो घटनाओ की तहरीर मिली है। जांच किया जा रहा है तथा शीघ्र ही चोरो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। संागीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दुर्गा मिश्र का पुरवा भुड़हा में बीती रात अज्ञात चोर एक व्यक्ति के घर में पिछवाड़े से घुसकर लाखो रूपए के जेवरात उठा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। दुर्गा मिश्र का पुरवा भुड़हा गांव निवासी हरिकेश मिश्र पुत्र स्व. सिद्धनाथ मिश्र टेलीफोन विभाग से करीब दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। उसी समय से वह घर आकर रहने लगे थे। रविवार की रात भोजन करने के बाद वह घर के बरामदे में सो गए। रात में अज्ञात चोर पीछे की तरफ से कूदकर उनके घर में घुस गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़ दिया। साथ ही कमरे में रखा दो बाक्स उठा ले गए। इसके बाद चोर घर से करीब पांच सो मीटर दूर खेत में बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा लाखो रूपए का जेवर उठा ले गए। इसी तरह सांगीपुर इलाके के ही बूबूपुर गांव निवासी भाजपा नेता के भाई के घर में भी लाखों की चोरी हुई है। बूबूपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने आज थाने में तहरीर देते हुए कहा कि मेरे भाई सतेन्द्र सिंह रेलवे विभाग में सिपाही है। उनके घर में रविवार की रात अज्ञात चोर घर के पीछे से अंदर चले गए। इसके बाद कमरे में रखी आलमारी का लाक तोड़ दिया तथा लाखो रूपए का जेवर समेट ले गए। घटना की तहरीर दोनो पीड़ितो द्वारा पुलिस को दी गई है। एसओ जितेन्द्र सिंह का कहना है कि चोरी की दोनो घटनाओ की तहरीर मिली है। जांच किया जा रहा है तथा शीघ्र ही चोरो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment