V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भ्रूण हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मिल्कीपुर अयोध्या । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय के दिशा निर्देश में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत खंडासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मारपीट एवं भ्रूण हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस टीम थाने ले आई जहां थानाध्यक्ष ने उसके विरुद्ध थाने में दर्ज आपराधिक मुकदमों के आरोप में जेल भेज दिया है। बताते चलें कि  थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव में बीते 17 नवंबर को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल गर्भवती महिला सिमता शुक्ला पत्नी अहिमर्दन शुक्ला का गर्भपात हो गया था। मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर जितेंद्र शुक्ला सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 व 316 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी फरार चल रहे थे। बुधवार को मामले में आरोपी अभियुक्त जितेन्द्र शुक्ल पुत्र जगदीश शुक्ल निवासी गडौली थाना खण्डासा को कुमारगंज थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए युवक को पुलिस टीम थाने ले आई जहां थानाध्यक्ष ने उसे जेल भेज दिया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खंडासा वेद प्रकाश यादव एवं हमराही सिपाही अनुज कुमार शामिल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मिल्कीपुर अयोध्या । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय के दिशा निर्देश में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत खंडासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मारपीट एवं भ्रूण हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस टीम थाने ले आई जहां थानाध्यक्ष ने उसके विरुद्ध थाने में दर्ज आपराधिक मुकदमों के आरोप में जेल भेज दिया है। बताते चलें कि  थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव में बीते 17 नवंबर को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल गर्भवती महिला सिमता शुक्ला पत्नी अहिमर्दन शुक्ला का गर्भपात हो गया था। मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर जितेंद्र शुक्ला सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 व 316 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी फरार चल रहे थे। बुधवार को मामले में आरोपी अभियुक्त जितेन्द्र शुक्ल पुत्र जगदीश शुक्ल निवासी गडौली थाना खण्डासा को कुमारगंज थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए युवक को पुलिस टीम थाने ले आई जहां थानाध्यक्ष ने उसे जेल भेज दिया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खंडासा वेद प्रकाश यादव एवं हमराही सिपाही अनुज कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment