रोटरी क्लब और बीबीएफजी के तत्वावधान में रीवर डेल स्कूल में लगा टीकाकरण कैम्प बारिश के बाद भी कैम्प में पहुंचे लोगों ने लगवाया टीका
प्रतापगढ़। रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल और बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रीवर डेल पब्लिक स्कूल सियाराम कालोनी में लगे कोविशिल्ड टीकाकरण कैम्प में पहुंचने वाले लोगों को बारिश भी नहीं रोक पाई। ठंड के बावजूद भी 85 लोगों ने टीका लगवाया। स्कूल के प्रबंधक इमरान खान ने टीका लगवाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। कहा कि बच्चे और उनके अभिभावक समाज के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें। आने वाला समय बड़ा ही कठिन हो सकता है। उन्होंने सभी को इसकी शपथ दिलाई। बूथ के फार्मासिस्ट अशरफ ने कहा कि ओमिक्रोन का संक्रमण फैल रहा है। जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। वो फौरन लगवा लें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जगह जगह कैम्प लगवाये जा रहे हैं। अस्पतालों में भी टीका लग रहा है। इसका लाभ उठायें। डॉक्टर अनुराग मिश्रा ने कहा कि इस महामारी का इलाज बचाव है। मास्क अवश्य लगाये। गाइड लाइन का पालन करें। अध्यक्षता प्रिंसिपल सुधा पांडेय ने की। संचालन अश्विनी केसरवानी ने किया। सतेंद्र गुप्ता, शरद केसरवानी, अधिवक्ता उमेश सिंह, राजकुमार मोदनवाल, विनोद लखमानी, आशा, अनवर अली समेत कई लोगों का सक्रिय योगदान रहा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































