अयोध्या। लोकनृत्य की भावभंगिमा व लोकगायन में स्वरों की हदृयस्पर्शी प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की महक को पूरे अयोध्या महोत्सव के प्रांगण में बिखेर दिया। यहां लोककला चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने किया। सहकारिता मंत्री के द्वारा नृत्य व गायन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मध्य प्रदेश की विख्यात प्राची एण्ड टीम के द्वारा बनायी गयी रंगोली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोककला चैम्पियनशिप के उद्घाटन के दौरान सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि हमारी लोकसंस्कृति, परम्पराओं के संरक्षण की आवश्यकता है। लोकगीत व लोकनृत्य हमारी संस्कृति के संवाहक होती है। इनसे जुड़े कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच की आवश्यकता होती है। अयोध्या महोत्सव ने इस तरह के आयोजनों की श्रंखलाओं के माध्यम से इसे साकार स्वरुप प्रदान किया है। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय लोकनृत्य के अर्न्तगत अनंत प्रकार के स्वरुप व ताल है। इसमें लोकगीतों का मिश्रण हमारी संस्कृति व परम्परा से जनमानस को अवगत कराता है। उत्तर प्रदेश की विभिन्न विधाओं के समूह गायन व समूह लोकनृत्य की कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की गयी। जिसमें समूह गायन में 15 व समूह नृत्य में 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। लोकनृत्य में प्रथम माधव मुरायी यादव को 15 हजार, द्वितीय सूर्य कुमार गौड़ को 11 हजार, तृतीय अमन कुमार को 51 सौ का पुरस्कार दिया गया। लोकगायन में प्रथम छविलाल पाल को 11 हजार, द्वितीय 51 सौ का पुरस्कार माधव मुरारी यादव व तृतीय 21 सौ का पुरस्कार अंजनी कुमार को सहकारिता मंत्री ने प्रदान किया। रंगोली के लिए प्राची शर्मा एण्ड टीम को सरकारिता मंत्री के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मध्य प्रदेश के इंदौर से आयी विख्यात रंगोली निर्माता प्राची शर्मा ने बताया कि वह इससे पहले दुबई व भारत के विभिन्न स्थानों पर रंगोली की प्रस्तुति कर चुकी है। उनके साथ इस बार अयोध्या आने वाली चौदह सदस्यीय टीम में कई नये सदस्य भी है। अयोध्या में भगवान राम के जीवन पर रंगोली बनाने का अवसर मिलना पूरी टीम के लिए सौभाग्य का विषय है। इस अवसर पर अरुण द्विवेदी, नाहिद कैफ, श्रद्धा तिवारी, पूजा अरोड़ा, ऋचा उपाध्याय, चन्द्रशेखर तिवारी मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

हमारी लोकसंस्कृति, परम्पराओं के संरक्षण की आवश्यकता: सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा
अयोध्या। लोकनृत्य की भावभंगिमा व लोकगायन में स्वरों की हदृयस्पर्शी प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की महक को पूरे अयोध्या महोत्सव के प्रांगण में बिखेर दिया। यहां लोककला चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने किया। सहकारिता मंत्री के द्वारा नृत्य व गायन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मध्य प्रदेश की विख्यात प्राची एण्ड टीम के द्वारा बनायी गयी रंगोली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोककला चैम्पियनशिप के उद्घाटन के दौरान सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि हमारी लोकसंस्कृति, परम्पराओं के संरक्षण की आवश्यकता है। लोकगीत व लोकनृत्य हमारी संस्कृति के संवाहक होती है। इनसे जुड़े कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच की आवश्यकता होती है। अयोध्या महोत्सव ने इस तरह के आयोजनों की श्रंखलाओं के माध्यम से इसे साकार स्वरुप प्रदान किया है। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय लोकनृत्य के अर्न्तगत अनंत प्रकार के स्वरुप व ताल है। इसमें लोकगीतों का मिश्रण हमारी संस्कृति व परम्परा से जनमानस को अवगत कराता है। उत्तर प्रदेश की विभिन्न विधाओं के समूह गायन व समूह लोकनृत्य की कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की गयी। जिसमें समूह गायन में 15 व समूह नृत्य में 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। लोकनृत्य में प्रथम माधव मुरायी यादव को 15 हजार, द्वितीय सूर्य कुमार गौड़ को 11 हजार, तृतीय अमन कुमार को 51 सौ का पुरस्कार दिया गया। लोकगायन में प्रथम छविलाल पाल को 11 हजार, द्वितीय 51 सौ का पुरस्कार माधव मुरारी यादव व तृतीय 21 सौ का पुरस्कार अंजनी कुमार को सहकारिता मंत्री ने प्रदान किया। रंगोली के लिए प्राची शर्मा एण्ड टीम को सरकारिता मंत्री के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मध्य प्रदेश के इंदौर से आयी विख्यात रंगोली निर्माता प्राची शर्मा ने बताया कि वह इससे पहले दुबई व भारत के विभिन्न स्थानों पर रंगोली की प्रस्तुति कर चुकी है। उनके साथ इस बार अयोध्या आने वाली चौदह सदस्यीय टीम में कई नये सदस्य भी है। अयोध्या में भगवान राम के जीवन पर रंगोली बनाने का अवसर मिलना पूरी टीम के लिए सौभाग्य का विषय है। इस अवसर पर अरुण द्विवेदी, नाहिद कैफ, श्रद्धा तिवारी, पूजा अरोड़ा, ऋचा उपाध्याय, चन्द्रशेखर तिवारी मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें