V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही सरकार – स्वास्थ्य मंत्री

अयोध्या। देश की सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सेवा कर रहे नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन,  सेवा भारती, विद्या भारती , एकल संस्थान, आदि के संयुक्त तत्वाधान में गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा  भारत नेपाल सीमा से चलकर लगभग 720 गांवों से होती हुई राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या पहुँची तो प्रांगण में एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा तीन तीन हजार से अधिक मरीजों की जांच,चिकित्सा, दवाएं दे, निशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ समापन किया गया । जिसमें आरोग्य भारती,  विद्याभारती, सेवा भारती के 60 स्वयंसेवकों ने मरीजों के रजिस्ट्रेशन, उचित चिकित्सा विभाग तक पहुँचाने, जांच एवं दवा दिलाने की व्यवस्था में सहयोग कर कोरोना के नियमों मास्क, सैनेटीजेशन का पालन हेतु जागरूक भी किया। शिविर के समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने यात्रा को मरीजों में चिकित्सक के प्रति विश्वास व चिकित्सक मन मे सेवा भावना को बढ़ाने वाला बताया। पधारे प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने सरकार द्वारा स्वास्थ्य की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु योजनाओं व कार्यों का परिचय दिया। इससे पूर्व दिव्या, पीयूष,निलय, आदि छात्रों ने यात्रा के अनुभव बांटे, संयोजन कर रहे डॉ प्रभात ने यात्रा वृतांत प्रस्तुत किया, संगठन सचिव डॉ सन्दीप त्रिपाठी समीक्षा करते हुए भविष्य कार्यक्रमों की जानकारी दी,केजीएमयू के पूर्व वीसी डॉ एमएलबी भट्ट ने स्वास्थ्य सेवा यात्राओं के उद्देश्य व कल्पना के लिए प्रान्त प्रचारक कौशल का आभार व्यक्त किया। शिविर संयोजक प्राचार्य  डॉ विजय कुमार ने सभी सहयोगी छात्रों चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ अलका ने किया। शिविर की व्यवस्था संचालन में  डॉ पीयूष गुप्ता व डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी , मंच सज्जा डॉ पंकज, प्रियेश, श्यामधर, व्यवस्था बालेन्द्र, अवनि,महानगर प्रचारक अनिल ,सेवा भारती संगठन मंत्री दिनेश, महानगर संघचालक डॉ विक्रमा प्रसाद, हेमंत, पीयूष, दिव्यांश, आरोग्य भारती के डॉ पंकज , आनन्द जी, डॉ सुनील गुप्ता, डॉ विद्याभूषण, डॉ आनन्द , डॉ मनोज सिंह, डॉ सी बी एन त्रिपाठी, चिकित्सा छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। देश की सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सेवा कर रहे नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन,  सेवा भारती, विद्या भारती , एकल संस्थान, आदि के संयुक्त तत्वाधान में गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा  भारत नेपाल सीमा से चलकर लगभग 720 गांवों से होती हुई राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या पहुँची तो प्रांगण में एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा तीन तीन हजार से अधिक मरीजों की जांच,चिकित्सा, दवाएं दे, निशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ समापन किया गया । जिसमें आरोग्य भारती,  विद्याभारती, सेवा भारती के 60 स्वयंसेवकों ने मरीजों के रजिस्ट्रेशन, उचित चिकित्सा विभाग तक पहुँचाने, जांच एवं दवा दिलाने की व्यवस्था में सहयोग कर कोरोना के नियमों मास्क, सैनेटीजेशन का पालन हेतु जागरूक भी किया। शिविर के समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने यात्रा को मरीजों में चिकित्सक के प्रति विश्वास व चिकित्सक मन मे सेवा भावना को बढ़ाने वाला बताया। पधारे प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने सरकार द्वारा स्वास्थ्य की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु योजनाओं व कार्यों का परिचय दिया। इससे पूर्व दिव्या, पीयूष,निलय, आदि छात्रों ने यात्रा के अनुभव बांटे, संयोजन कर रहे डॉ प्रभात ने यात्रा वृतांत प्रस्तुत किया, संगठन सचिव डॉ सन्दीप त्रिपाठी समीक्षा करते हुए भविष्य कार्यक्रमों की जानकारी दी,केजीएमयू के पूर्व वीसी डॉ एमएलबी भट्ट ने स्वास्थ्य सेवा यात्राओं के उद्देश्य व कल्पना के लिए प्रान्त प्रचारक कौशल का आभार व्यक्त किया। शिविर संयोजक प्राचार्य  डॉ विजय कुमार ने सभी सहयोगी छात्रों चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ अलका ने किया। शिविर की व्यवस्था संचालन में  डॉ पीयूष गुप्ता व डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी , मंच सज्जा डॉ पंकज, प्रियेश, श्यामधर, व्यवस्था बालेन्द्र, अवनि,महानगर प्रचारक अनिल ,सेवा भारती संगठन मंत्री दिनेश, महानगर संघचालक डॉ विक्रमा प्रसाद, हेमंत, पीयूष, दिव्यांश, आरोग्य भारती के डॉ पंकज , आनन्द जी, डॉ सुनील गुप्ता, डॉ विद्याभूषण, डॉ आनन्द , डॉ मनोज सिंह, डॉ सी बी एन त्रिपाठी, चिकित्सा छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment