V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सीवीओ कौशाम्बी डॉ बी पी पाठक का हुआ प्रमोशन,बने अपर निदेशक ग्रेड 2 वाराणसी

सरल,सहज और शालीनता के लिए किए जाएंगे याद
कौशाम्बी। विगत कई वर्षों से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपनी सराहनीय सेवा दे रहे डॉक्टर बी पी पाठक का शासन ने प्रमोशन करते हुए उन्हें अपर निदेशक ग्रेड 2 वाराणसी के पद पर प्रोन्नत किया है। उक्त जानकारी जैसे ही मंगलवार को पशु चिकित्सा विभाग में जानकारी में आई तो विभाग के लोगों द्वारा उनको बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया। विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी व अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यकाल की खुले मन से सराहना किया ।  ज्ञात हो कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बी पी पाठक विगत कई वर्षों से कौशांबी में अपनी सेवा दे रहे है। उनके कार्यकाल में पशु चिकित्सा विभाग में भारी सुधार देखने को मिला था ।डॉ पाठक की कार्यशैली बहुत ही सराहनीय और कर्मठ अधिकारी के रूप में देखी जाती रही है। उच्चाधिकारियों द्वारा भी उनके कार्यों की हमेशा सराहना की गई ।उनके कार्यकाल में जनपद में कई गोआश्रय  स्थलो का शिलान्यास किया गया। साथ ही कई गो आश्रय स्थलों को साकार रूप में भी कार्यरत कराया गया । सीवीओ पाठक द्वारा समय-समय पर विभिन्न ब्लाकों में आकस्मिक निरीक्षण कर जहां कर्मठ कर्मचारियों की प्रशंसा की जाती रही है वही  लापरवाह कर्मचारियों को कड़े दिशा निर्देश सहित कठोर कार्रवाई का भी अल्टीमेटम दिया जाता रहा है।अपने सरल सहज शालीन और मिलनसार प्रतिभा के कारण जनपद के किसानों और पशुपालकों के बीच साथ ही मातहत कर्मचारियों के बीच भी वह हमेशा एक अच्छे अधिकारी के रूप में पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की थी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सरल,सहज और शालीनता के लिए किए जाएंगे याद
कौशाम्बी। विगत कई वर्षों से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपनी सराहनीय सेवा दे रहे डॉक्टर बी पी पाठक का शासन ने प्रमोशन करते हुए उन्हें अपर निदेशक ग्रेड 2 वाराणसी के पद पर प्रोन्नत किया है। उक्त जानकारी जैसे ही मंगलवार को पशु चिकित्सा विभाग में जानकारी में आई तो विभाग के लोगों द्वारा उनको बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया। विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी व अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यकाल की खुले मन से सराहना किया ।  ज्ञात हो कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बी पी पाठक विगत कई वर्षों से कौशांबी में अपनी सेवा दे रहे है। उनके कार्यकाल में पशु चिकित्सा विभाग में भारी सुधार देखने को मिला था ।डॉ पाठक की कार्यशैली बहुत ही सराहनीय और कर्मठ अधिकारी के रूप में देखी जाती रही है। उच्चाधिकारियों द्वारा भी उनके कार्यों की हमेशा सराहना की गई ।उनके कार्यकाल में जनपद में कई गोआश्रय  स्थलो का शिलान्यास किया गया। साथ ही कई गो आश्रय स्थलों को साकार रूप में भी कार्यरत कराया गया । सीवीओ पाठक द्वारा समय-समय पर विभिन्न ब्लाकों में आकस्मिक निरीक्षण कर जहां कर्मठ कर्मचारियों की प्रशंसा की जाती रही है वही  लापरवाह कर्मचारियों को कड़े दिशा निर्देश सहित कठोर कार्रवाई का भी अल्टीमेटम दिया जाता रहा है।अपने सरल सहज शालीन और मिलनसार प्रतिभा के कारण जनपद के किसानों और पशुपालकों के बीच साथ ही मातहत कर्मचारियों के बीच भी वह हमेशा एक अच्छे अधिकारी के रूप में पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की थी।

Leave a Comment