अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम अयोध्या के विस्तारित क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत स्वच्छता संबंधी उपकरणों के क्रय हेतु क्रय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह द्वारा नगर निगम अयोध्या में सम्मिलित किये गए 55 वर्ग किलोमीटर के नए विस्तारित क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के दृष्टिगत 852 लाख रुपए की लागत से विभिन्न उपकरणों यथा कलेक्शन ट्राई साइकिल, ऑटो टिपर, कलेक्शन व्हील ऑपरेटेड बिन (कमर्शियल क्षेत्रों हेतु), कलेक्शन कंपैक्टर बिन, कलेक्शन रिफ्यूज कंपैक्टर-8 बिन, कलेक्शन हैंड कार्ट (स्ट्रीट स्वीपिंग), ट्रेक्टर विथ ट्राली आदि उपकरणों के क्रय हेतु प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव पर समिति द्वारा सहमत प्रदान की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त को नगर निगम में उपलब्ध पूर्व के उपकरणों हेतु स्थापित वर्कशॉप का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण करने तथा वर्कशॉप में मरम्मत के उपरांत उपयोग में आने लायक उपकरणों की तत्काल मरम्मत कराकर उसका समुचित उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ सफाई हेतु उपलब्ध समस्त उपकरणों के नियमित सर्विसिंग एवं रिपेयरिंग की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित रखने के साथ ही प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु समस्त स्ट्रीट लाइटों को नियमित चेक करते रहने तथा किसी भी स्टेट लाइट के खराब होने पर संबंधित संस्था से तत्काल सही कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के समस्त मोबाइल मशीन वाहनों यथा ट्रैक्टर, ऑटो टिपर आदमी जीपीएस ट्रैकर भी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उपकरणों का सुनियोजित ढंग से उपयोग कर बेहतर साफ सफाई सुनिश्चित कराने के साथ ही उपकरणों का रखरखाव की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित शौचालयों की भी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या, अपर आयुक्त प्रशासन, अपर आयुक्त वित्त, अपर नगर आयुक्त सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

जिलाधिकारी ने स्वच्छता संबंधी उपकरणों के क्रय हेतु किया बैठक
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम अयोध्या के विस्तारित क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत स्वच्छता संबंधी उपकरणों के क्रय हेतु क्रय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह द्वारा नगर निगम अयोध्या में सम्मिलित किये गए 55 वर्ग किलोमीटर के नए विस्तारित क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के दृष्टिगत 852 लाख रुपए की लागत से विभिन्न उपकरणों यथा कलेक्शन ट्राई साइकिल, ऑटो टिपर, कलेक्शन व्हील ऑपरेटेड बिन (कमर्शियल क्षेत्रों हेतु), कलेक्शन कंपैक्टर बिन, कलेक्शन रिफ्यूज कंपैक्टर-8 बिन, कलेक्शन हैंड कार्ट (स्ट्रीट स्वीपिंग), ट्रेक्टर विथ ट्राली आदि उपकरणों के क्रय हेतु प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव पर समिति द्वारा सहमत प्रदान की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त को नगर निगम में उपलब्ध पूर्व के उपकरणों हेतु स्थापित वर्कशॉप का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण करने तथा वर्कशॉप में मरम्मत के उपरांत उपयोग में आने लायक उपकरणों की तत्काल मरम्मत कराकर उसका समुचित उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ सफाई हेतु उपलब्ध समस्त उपकरणों के नियमित सर्विसिंग एवं रिपेयरिंग की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित रखने के साथ ही प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु समस्त स्ट्रीट लाइटों को नियमित चेक करते रहने तथा किसी भी स्टेट लाइट के खराब होने पर संबंधित संस्था से तत्काल सही कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के समस्त मोबाइल मशीन वाहनों यथा ट्रैक्टर, ऑटो टिपर आदमी जीपीएस ट्रैकर भी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उपकरणों का सुनियोजित ढंग से उपयोग कर बेहतर साफ सफाई सुनिश्चित कराने के साथ ही उपकरणों का रखरखाव की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित शौचालयों की भी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या, अपर आयुक्त प्रशासन, अपर आयुक्त वित्त, अपर नगर आयुक्त सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें