घटना के बाद वाहन छोड़कर भागा चालक
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत आइन्सटेन मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने टैªक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के चचेरे भाई ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पतुलकी निवासी शकुंतला देवी 45 पत्नी शिव दर्शन यादव आज दोपहर किसी कार्यवश लालगंज बाजार गई थी। वह हाईवे स्थित आइन्सटीन मोड़ पर खड़ी होकर किसी वाहन का इंतजार करने लगी। उसी समय लालगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया। इससे शकुंतला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भागने लगा। ग्रामीणों ने दौड़ाकर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि महिला का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका के चचेरे भाई अजय कुमार यादव निवासी गांव धधुआ गाजन थाना लालगंज ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जाचं की जा रही है। परिजनो ने बताया कि मृतका का पति शिव दर्शन यादव दिल्ली में रहकर कोई प्राइवेट जाब करता है। मृतका के दो बेटे कमल 15 एवं गुलाब 12 है। साथ ही उसका मायका गांव धधुआ गाजन में है। उसकी मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें