अयोध्या । विगत 13 वर्षों की भांति इस वर्ष भी अयोध्या जनपद के रहने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के भूतपूर्व महामंत्री स्वर्गीय विनोद त्रिपाठी एवं गौरव सिंह की चौदहवीं पुण्यतिथि का श्रद्धांजलि कार्यक्रम अयोध्या जनपद के विभिन्न स्थानों पर जनसेवा कार्यक्रमों के अंतर्गत सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में मनाया जाएगा.कार्यक्रम आयोजक रामानुज सिंह रामा ने तीन दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को प्रातः 10 बजे से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए हुए युवा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भागीदारी कर अपने दिवंगत साथियों को नमन करेंगे. तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन 10 दिसंबर दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे जिला अस्पताल अयोध्या की ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भारी संख्या में युवा भागीदारी कर दिवंगत गौरव विनोद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. संस्थापक अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम दिन पुण्यतिथि दिवस पर 11 दिसंबर दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे रायपुर मेला वाला बाग में आसपास गांव के लगभग 200 जरूरतमंद बेसहारा बुजुर्ग एवं निराश्रित जनों को कंबल वितरित करने के साथ ही 9 एवं 10 दिसंबर को जिला अस्पताल में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा कार्यक्रम के संरक्षक एवं मेला प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह बुढऊ सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं एवं उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तरफ से सभी को निशुल्क मास्क वितरित कर सेनीटाइज किया जाएगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें