अयोध्या। भारतीय सेना और राष्ट्रीय कैडेट कोर के तत्वाधान से पूरे देश में ’विजय श्रृंखला ’ का आयोजन किया जा रहा है। यह श्रृंखला 1971 भारत पाक युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाई जा रही है । इसमें भारतीय सेना के शहीदों के परिवार जनों को सम्मानित किया जा रहा है। ऐसा ही कार्यक्रम अयोध्या में स्थित झुनझुनवाला पी. जी कॉलेज में 07 दिसंबर को अयोध्या के 65 एन. सी. सी बटालियन एवम 1 यू. पी बालिका स्वतंत्र कंपनी के सौजन्य से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शहीद हवलदार देवी प्रकाश सिंह, वीर चक्र की पत्नी श्रीमती फूल पाती देवी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उनके आगमन पर उनका स्वागत 1 यू. पी बालिका स्वतंत्र कंपनी के कमान अधिकारी कर्नल सुमित रंजन और झुनझुनवाला पी. जी कॉलेज के प्रधानाचार्य डा: करुणेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ.करुणेश तिवारी, डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष त्रिपाठी, एनसीसी ऑफिसर तजीन फातिमा, बीएड एचओडी पंकज श्रीवास्तव , एम एड एचओडी संजीव शुक्ला,मेडिकल कोर के डॉ अखिलेश कुमार और डॉ.अनुराधा शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ .अनुराधा शुक्ला ने किया । इस कार्यक्रम लगभग 250 बच्चे उपस्थित थे। सबसे पहले दर्शकों को वीर सेनानी हवलदार देवी प्रकाश सिंह, वीर चक्र के अदम्य वीरता की गाथा को सुनाया गया। सन 1965 में भारत पाक युद्ध के दौरान छंब सेक्टर में, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हवलदार देवी प्रकाश सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दुश्मन के टैंक को रॉकेट लॉन्चर से नष्ट कर दिया था जिसकी वजह से दुश्मन के बाकी टैंकों को पीछे हटना पड़ा था। परंतु इस क्रम में वह वीरगति को प्राप्त हुए। उन्हे मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। सभा को संबोधित करते हुए कर्नल सुमित रंजन ने बताया की इन कार्यक्रमों से हमें देश की वीर नारियों को जानने और उनका सम्मान करने का मौका मिलता है, साथ ही में इससे बच्चों में देशप्रेरणा की भावना जागृत होती है। सभा को संबोधित करते हुए डा: करुणेश त्रिपाठी ने बताया की किस तरह एन. सी. सी के इन कार्यक्रमों से बच्चों को प्रेरणा और सशस्त्र सेना बल में भर्ती होने की ईच्छा जागृत होती है।
हमारा देश निस्संदेह इन वीर सपूतों और वीर नारियों के बलिदान को नहीं भूल सकता और सदैव ऋणी रहेगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































