V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को समझाने के लिये सपा चलाएगी जन जागरूकता अभियान

अयोध्या। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी जनता को भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को समझाने के लिये जन जागरूकता अभियान चलाएगी। स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ने भाजपा सरकार में हुये विकास कार्यों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केवल सपा के शासनकाल में हुये विकास कार्यों को अपने नाम किया है, कोई नया नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के नाम पर अयोध्या की जनता, किसानों के साथ केवल छल किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार, महंगाई की मार से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है, जबकि भाजपा को लोगों का दर्द नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब गैस 500 रुपए था, पेट्रोल और डीज़ल 40-50 रुपये था, तब उन्हें महंगाई डायन लगती थी लेकिन अब वही डायन भौजाई लग रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है और पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम हो चुका है, आलम यह हुआ है कि बहन बेटियां सुरक्षित नही हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा सरकार से विश्वास उठ चुका है और अब टूट चुकी विश्वास की डोर लौट चलो अखिलेश की ओर नारे को आत्मसात कर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेगी।
प्रेस वार्ता में सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, सपा महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, संजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी जनता को भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को समझाने के लिये जन जागरूकता अभियान चलाएगी। स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ने भाजपा सरकार में हुये विकास कार्यों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केवल सपा के शासनकाल में हुये विकास कार्यों को अपने नाम किया है, कोई नया नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के नाम पर अयोध्या की जनता, किसानों के साथ केवल छल किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार, महंगाई की मार से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है, जबकि भाजपा को लोगों का दर्द नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब गैस 500 रुपए था, पेट्रोल और डीज़ल 40-50 रुपये था, तब उन्हें महंगाई डायन लगती थी लेकिन अब वही डायन भौजाई लग रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है और पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम हो चुका है, आलम यह हुआ है कि बहन बेटियां सुरक्षित नही हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा सरकार से विश्वास उठ चुका है और अब टूट चुकी विश्वास की डोर लौट चलो अखिलेश की ओर नारे को आत्मसात कर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेगी।
प्रेस वार्ता में सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, सपा महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, संजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment