अयोध्या। वैश्विक स्तर पर जिज्ञासा का केन्द्र अयोध्या विधानसभा चुनाव की प्रभावी व्यूह रचना तैयार करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सत्या कुमार ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व प्रभारी, शक्तिकेन्द्र प्रभारी व संयोजक, सभी मोर्चो के अध्यक्ष व प्रभारी व महामंत्री मौजूद रहे। सत्याकुमार तीन दिन के अयोध्या प्रवास पर है। उन्होने विधानसभावार बैठकें ली है। यूपी भाजपा सहप्रभारी सत्याकुमार ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक हाथ में पार्टी का ध्वज व दूसरे हाथ में पार्टी का एजेण्डा लेकर घर घर पर जाय। लोगो को सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दें। बूथ व पन्ना प्रमुख की चुनाव में सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। प्रत्येक पन्ना प्रमुख को अपने पन्नें में मौजूद मतदाताओं में 80 प्रतिशत का मतदान पार्टी के पक्ष में कराने का लक्ष्य निर्धारित करना है। इस लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए प्रभावी रणनीति बनानी होगी। एक प्लान्ड तरीके से पूरी लगन के साथ मेहनत करनी होगी। बैठक के दौरान यूपी सह प्रभारी सत्याकुमार ने पदाधिकारियों को खड़ा करके दूसरे पदाधिकारियों का नाम पूछा। सभी के बीच आपसी समन्वय के विषय में जानकारी हासिल की। बैठक में शत प्रतिशत शक्ति केन्द्र के प्रभारी व संयोजकों की मौजूदगी थी। जिसको लेकर उन्होने महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की प्रसंशा की। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। सरकार के प्रयासों से विश्व पयर्टन के मानचित्र पर अयोध्या स्थापित हो रही है। इससे यहां रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत के परिणाम स्वरुप भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का पूरी शक्ति के साथ निर्वाहन करें। पार्टी नीतियों व सरकार की उपलब्धियों से जनता में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर अयोध्या विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा, विस्तारक उत्कर्ष दीक्षित, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, रोहित, नंद किशोर सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, दिनेश मिश्रा, दिवाकर सिंह, अरुण तिवारी, आकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

एक हाथ में पार्टी का ध्वज दूसरे में एजेण्डा लेकर घर घर जाय कार्यकर्ता : सत्या कुमार
अयोध्या। वैश्विक स्तर पर जिज्ञासा का केन्द्र अयोध्या विधानसभा चुनाव की प्रभावी व्यूह रचना तैयार करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सत्या कुमार ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व प्रभारी, शक्तिकेन्द्र प्रभारी व संयोजक, सभी मोर्चो के अध्यक्ष व प्रभारी व महामंत्री मौजूद रहे। सत्याकुमार तीन दिन के अयोध्या प्रवास पर है। उन्होने विधानसभावार बैठकें ली है। यूपी भाजपा सहप्रभारी सत्याकुमार ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक हाथ में पार्टी का ध्वज व दूसरे हाथ में पार्टी का एजेण्डा लेकर घर घर पर जाय। लोगो को सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दें। बूथ व पन्ना प्रमुख की चुनाव में सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। प्रत्येक पन्ना प्रमुख को अपने पन्नें में मौजूद मतदाताओं में 80 प्रतिशत का मतदान पार्टी के पक्ष में कराने का लक्ष्य निर्धारित करना है। इस लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए प्रभावी रणनीति बनानी होगी। एक प्लान्ड तरीके से पूरी लगन के साथ मेहनत करनी होगी। बैठक के दौरान यूपी सह प्रभारी सत्याकुमार ने पदाधिकारियों को खड़ा करके दूसरे पदाधिकारियों का नाम पूछा। सभी के बीच आपसी समन्वय के विषय में जानकारी हासिल की। बैठक में शत प्रतिशत शक्ति केन्द्र के प्रभारी व संयोजकों की मौजूदगी थी। जिसको लेकर उन्होने महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की प्रसंशा की। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। सरकार के प्रयासों से विश्व पयर्टन के मानचित्र पर अयोध्या स्थापित हो रही है। इससे यहां रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत के परिणाम स्वरुप भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का पूरी शक्ति के साथ निर्वाहन करें। पार्टी नीतियों व सरकार की उपलब्धियों से जनता में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर अयोध्या विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा, विस्तारक उत्कर्ष दीक्षित, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, रोहित, नंद किशोर सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, दिनेश मिश्रा, दिवाकर सिंह, अरुण तिवारी, आकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें