V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

झूठे आरोपों का जवाब देने के लिए प्रशिक्षित किये गए कांग्रेसी

प्रदेश सचिव संजय तिवारी ने दिखाई ताकत, प्रतापपुर में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

 फूलपुर (प्रयागराज)। कांग्रेस द्वारा प्रतापपुर विधानसभा में प्रशिक्षण से पराक्रम के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को विपक्षी पार्टियों और मीडिया के कथित झूठे आरोपों का जवाब देने के लिए प्रशिक्षित किया गया।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय तिवारी ने बताया कि प्रतापपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस प्रशिक्षण का नाम प्रशिक्षण से पराक्रम दिया गया था। इसमें प्रतापपुर विधानसभा के प्रतापपुर ब्लॉक फूलपुर ब्लॉक धनुपुर ब्लाक सैदाबाद ब्लॉक एवं उनके न्याय पंचायतों सहित न्याय पंचायतों के पदाधिकारियों ग्राम अध्यक्ष की टीमें शामिल थीं। शिविर में प्रतापपुर ब्लॉक की 10 न्याय पंचायतों से लगभग 200, फूलपुर ब्लॉक की 6 न्याय पंचायतों से लगभग 90, सैदाबाद ब्लॉक की न्याय पंचायतों से 90 और धनुपुर ब्लाक की तीन न्याय पंचायतों से लगभग 30 कार्यकर्ता शामिल थे। इनको श्रीमती प्रियंका गांधी की टीम ने प्रशिक्षण देकर बूथ मैनेजमेंट सोशल मीडिया और अन्य पार्टियों द्वारा कांग्रेस के खिलाफ झूठे आरोपों का उत्तर देने की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग कुल 3 चरणों में दी गई। प्रथम चरण में बूथ मैनेजमेंट, दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश को किसने पीछे धकेला और तीसरे चरण में सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर आदि पर झूठे आरोपों के जरिये कांग्रेस को बदनाम करने की चल रही साजिश का जवाब देने के तरीके बताए गए। श्री तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 115 कैंपों के द्वारा 20 दिन लगातार 30,000 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर कांग्रेस अपनी सेना तैयार कर रही है। इसी के तहत प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 350  कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।  प्रशिक्षण में प्रभारी सचिव करमचंद बिंद, जिला अध्यक्ष सुरेश चंद यादव, उपाध्यक्ष रईस अहमद, राकेश पटेल, एहतेशाम मोहम्मद, आदर्श प्रजापति, सोनू दुबे, नसीम हाशमी, मोहम्मद कैफ, आसिफ मोहम्मद, कमलेश पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष सैदाबाद
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रदेश सचिव संजय तिवारी ने दिखाई ताकत, प्रतापपुर में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

 फूलपुर (प्रयागराज)। कांग्रेस द्वारा प्रतापपुर विधानसभा में प्रशिक्षण से पराक्रम के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को विपक्षी पार्टियों और मीडिया के कथित झूठे आरोपों का जवाब देने के लिए प्रशिक्षित किया गया।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय तिवारी ने बताया कि प्रतापपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस प्रशिक्षण का नाम प्रशिक्षण से पराक्रम दिया गया था। इसमें प्रतापपुर विधानसभा के प्रतापपुर ब्लॉक फूलपुर ब्लॉक धनुपुर ब्लाक सैदाबाद ब्लॉक एवं उनके न्याय पंचायतों सहित न्याय पंचायतों के पदाधिकारियों ग्राम अध्यक्ष की टीमें शामिल थीं। शिविर में प्रतापपुर ब्लॉक की 10 न्याय पंचायतों से लगभग 200, फूलपुर ब्लॉक की 6 न्याय पंचायतों से लगभग 90, सैदाबाद ब्लॉक की न्याय पंचायतों से 90 और धनुपुर ब्लाक की तीन न्याय पंचायतों से लगभग 30 कार्यकर्ता शामिल थे। इनको श्रीमती प्रियंका गांधी की टीम ने प्रशिक्षण देकर बूथ मैनेजमेंट सोशल मीडिया और अन्य पार्टियों द्वारा कांग्रेस के खिलाफ झूठे आरोपों का उत्तर देने की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग कुल 3 चरणों में दी गई। प्रथम चरण में बूथ मैनेजमेंट, दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश को किसने पीछे धकेला और तीसरे चरण में सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर आदि पर झूठे आरोपों के जरिये कांग्रेस को बदनाम करने की चल रही साजिश का जवाब देने के तरीके बताए गए। श्री तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 115 कैंपों के द्वारा 20 दिन लगातार 30,000 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर कांग्रेस अपनी सेना तैयार कर रही है। इसी के तहत प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 350  कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।  प्रशिक्षण में प्रभारी सचिव करमचंद बिंद, जिला अध्यक्ष सुरेश चंद यादव, उपाध्यक्ष रईस अहमद, राकेश पटेल, एहतेशाम मोहम्मद, आदर्श प्रजापति, सोनू दुबे, नसीम हाशमी, मोहम्मद कैफ, आसिफ मोहम्मद, कमलेश पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष सैदाबाद
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment