कटरा मेदंनीगंज (नि.सं.)। नगर कोतवाली अंतर्गत सरायसागर भुपियामऊ में करीब दो सप्ताह पूर्व दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है। नगर कोतवाली अंतर्गत गांव भीलमपुर बहलोलपुर निवासी बाइक सवार संजीव प्रताप सिंह उर्फ डीएम 26 पुत्र राम किशोर सिंह उर्फ छोटेलाल सिंह विगत 8 नवम्बर की रात सराय सागर भुपियामऊ मे ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज से एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयो में सबसे छोटा था। उसके एक भाई की शादी हो चुकी है। उसकी मौत की सूचना आने के कारण परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें