मिल्कीपुर-अयोध्या। विधानसभा क्षेत्र के दरबारी लाल जन सहयोगी महाविद्यालय कलुवामऊ में विधायक गोरखनाथ बाबा ने पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह व विशिष्ट अतिथि मिल्कीपुर विधानसभा प्रभारी दिनेश पांडेय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से गांव का विकास कैसे हो.? इसके लिए भाजपा सरकार हर विधान सभा में सम्मेलन आयोजित कर रही है। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों से विचार- विमर्श कर गांव के विकास पर जोर दिया जाएगा । वर्तमान राज्य व केंद्र की सरकार गांव के विकास को लेकर चिंतित है क्योंकि गांव से ही होकर विकास का रास्ता निकलता है। इसलिए मौजूदा सरकार गांव के हर घर तक बिजली ,पानी ,सड़क, वहां निवास करने वाले गरीबों को गैस सिलेंडर तथा पक्का मकान उपलब्ध करा रही है। जिससे उनके मन में कभी भी शहर व गांव का भेदभाव न पैदा हो। विधानसभा प्रभारी दिनेश पांडे ने कहा कि गांव की सरकार ही 2022 में भाजपा की सरकार बनाएगी। इसके लिए सभी प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्य सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का काम करें । विधायक गोरखनाथ बाबा ने सरकार के साढे 4 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार बिना भेदभाव के लोगों को लाभ दे रही है । दंगे कराने वाले लोग आज जेल की हवा काट रहे हैं। बहन बेटियों की आबरू लूटने वालों का एनकाउंटर किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान विधायक गोरखनाथ बाबा ने पंचायत प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इसके अलावा सम्मेलन को जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन मौर्य, देवेंद्र सिंह, धर्मपाल अग्रहरि, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, शीतला बाजपेई , महेश ओझा, विनय रावत, अभिमन्यू मिश्रा, अजीत मौर्या, संतोष सिंह मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

पंचायत प्रतिनिधियों के सुझाव पर हो रहा है गांवों का विकास:लल्लू सिंह
मिल्कीपुर-अयोध्या। विधानसभा क्षेत्र के दरबारी लाल जन सहयोगी महाविद्यालय कलुवामऊ में विधायक गोरखनाथ बाबा ने पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह व विशिष्ट अतिथि मिल्कीपुर विधानसभा प्रभारी दिनेश पांडेय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से गांव का विकास कैसे हो.? इसके लिए भाजपा सरकार हर विधान सभा में सम्मेलन आयोजित कर रही है। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों से विचार- विमर्श कर गांव के विकास पर जोर दिया जाएगा । वर्तमान राज्य व केंद्र की सरकार गांव के विकास को लेकर चिंतित है क्योंकि गांव से ही होकर विकास का रास्ता निकलता है। इसलिए मौजूदा सरकार गांव के हर घर तक बिजली ,पानी ,सड़क, वहां निवास करने वाले गरीबों को गैस सिलेंडर तथा पक्का मकान उपलब्ध करा रही है। जिससे उनके मन में कभी भी शहर व गांव का भेदभाव न पैदा हो। विधानसभा प्रभारी दिनेश पांडे ने कहा कि गांव की सरकार ही 2022 में भाजपा की सरकार बनाएगी। इसके लिए सभी प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्य सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का काम करें । विधायक गोरखनाथ बाबा ने सरकार के साढे 4 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार बिना भेदभाव के लोगों को लाभ दे रही है । दंगे कराने वाले लोग आज जेल की हवा काट रहे हैं। बहन बेटियों की आबरू लूटने वालों का एनकाउंटर किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान विधायक गोरखनाथ बाबा ने पंचायत प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इसके अलावा सम्मेलन को जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन मौर्य, देवेंद्र सिंह, धर्मपाल अग्रहरि, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, शीतला बाजपेई , महेश ओझा, विनय रावत, अभिमन्यू मिश्रा, अजीत मौर्या, संतोष सिंह मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें