V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मवेशी के विवाद में हत्या का प्रयास बलवा का मुकदमा दर्ज

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने मवेशी के विवाद को लेकर हत्या का प्रयास एवं बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही घटना की जांच कर रही है। उधर दूसरे पक्ष ने भी दिव्यांश की पिटाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छेमर सरैया निवासी सुभाष सरोज पुत्र मिठाई लाल ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 15 नवम्बर को दिन में करीब 12 बजे गांव के निवासी खुरमुर के पुत्र लाला, कालूराम की पुत्री विट्टा, गया प्रसाद की पुत्र निशा, कालू के पुत्र जीतलाल व खुरमुर ने घर में बकरी घुस जाने के विवाद में उसके घर पर हमला कर दिया था। आरोपियो ने पीड़ित व उसके परिवार के सदस्यो को लाठी डण्डे से पीटकर चुटहिल कर दिया था। घटना में पीड़ित व परिवार की सरिता को गंभीर चोट होने के कारण वह बेहोश हो गई। शोर मचाने पर आरोपियो ने गृहस्थी के सामानो को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया था। घायलो को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जीतलाल समेत पांच के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, तोड़फोड़ धमकी एवं हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर दूसरे पक्ष से गया प्रसाद की पत्नी धनपती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 15 नवम्बर को आधा दर्जन से अधिक लोगो ने लाठी डण्डा तथा धारदार हथियार से उसके घर पर हमला कर दिया था। आरोपियो ने पीड़िता के विरोध करने पर उसके दिव्यांग पुत्र रिंकू को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि एक पक्ष की ओर से केस दर्ज किया गया है। इसकी जांच लीलापुर चैकी पुलिस कर रही है। घटना में दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने मवेशी के विवाद को लेकर हत्या का प्रयास एवं बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही घटना की जांच कर रही है। उधर दूसरे पक्ष ने भी दिव्यांश की पिटाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छेमर सरैया निवासी सुभाष सरोज पुत्र मिठाई लाल ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 15 नवम्बर को दिन में करीब 12 बजे गांव के निवासी खुरमुर के पुत्र लाला, कालूराम की पुत्री विट्टा, गया प्रसाद की पुत्र निशा, कालू के पुत्र जीतलाल व खुरमुर ने घर में बकरी घुस जाने के विवाद में उसके घर पर हमला कर दिया था। आरोपियो ने पीड़ित व उसके परिवार के सदस्यो को लाठी डण्डे से पीटकर चुटहिल कर दिया था। घटना में पीड़ित व परिवार की सरिता को गंभीर चोट होने के कारण वह बेहोश हो गई। शोर मचाने पर आरोपियो ने गृहस्थी के सामानो को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया था। घायलो को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जीतलाल समेत पांच के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, तोड़फोड़ धमकी एवं हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर दूसरे पक्ष से गया प्रसाद की पत्नी धनपती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 15 नवम्बर को आधा दर्जन से अधिक लोगो ने लाठी डण्डा तथा धारदार हथियार से उसके घर पर हमला कर दिया था। आरोपियो ने पीड़िता के विरोध करने पर उसके दिव्यांग पुत्र रिंकू को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि एक पक्ष की ओर से केस दर्ज किया गया है। इसकी जांच लीलापुर चैकी पुलिस कर रही है। घटना में दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment