दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र के गांव मुआर आधारगंज से मऊआइमा की तरफ जाते समय दो बाइको की टक्कर हो गई। इससे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मऊआइमा जनपद प्रयागराज ले जाया गया है। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दिवैनी निवासी ज्ञान सिंह 35 पुत्र किशोरी लाल एक साथी के साथ बाइक से गांव मुआर आधारगंज गया था। वहां से वह मऊआइमा की तरफ जा रहा था। उसी समय मऊआइमा इलाके के गांव धीमपुर तिलई बाजार में बाइक अनियंत्रित होकर सामने की तरफ जा रही बाइक से टकरा गई। इससे ज्ञान सिंह को गंभीर चोट आ गई। इसके बाद सरकारी एम्बुलेन्स से उसे इलाज के लिए मऊआइमा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। घटना की सूचना पाकर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें