V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

पैदल मार्च निकाल मांगो के सम्बंध में सौपा ज्ञापन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के सम्बंध में मंगलवार को तिकोनिया पार्क में एकत्र होकर वहां से पैदल चलकर कचहरी गेट पर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहले सभी सफाई कर्मी तहसील के तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए जहां से पैदल मार्च पुष्पराज, सिविल लाइन, रोडवेज होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर पीएम को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र डीएम को सौपा। दिये गए मांगपत्र में कहा है कि पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत एक लाख आठ हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्यायें वर्षों से लंबित हैं जिसका निराकार नहीं हो पाया। जबकि कई बार प्रांतीय व जनपद स्तर द्वारा पत्र व ज्ञापन के माध्यम से दीया गया है। मांगो में पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को विभागीय नियमावली, कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति, पद नाम पंचायत सेवक, कर्मियों को प्रधानों के नियंत्रण से मुक्ति व पुरानी पेंशन बहाल किया जाना शामिल हैं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रविन्द्र पाल, मंत्री देवी प्रसाद, पवन कुमार, राजमणि, विजय सिंह, नीलम सिंह, उमा देवी, अशोक कुमार, अश्वनी तिवारी, शिव प्रसाद, उदयभान यादव, राज कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के सम्बंध में मंगलवार को तिकोनिया पार्क में एकत्र होकर वहां से पैदल चलकर कचहरी गेट पर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहले सभी सफाई कर्मी तहसील के तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए जहां से पैदल मार्च पुष्पराज, सिविल लाइन, रोडवेज होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर पीएम को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र डीएम को सौपा। दिये गए मांगपत्र में कहा है कि पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत एक लाख आठ हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्यायें वर्षों से लंबित हैं जिसका निराकार नहीं हो पाया। जबकि कई बार प्रांतीय व जनपद स्तर द्वारा पत्र व ज्ञापन के माध्यम से दीया गया है। मांगो में पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को विभागीय नियमावली, कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति, पद नाम पंचायत सेवक, कर्मियों को प्रधानों के नियंत्रण से मुक्ति व पुरानी पेंशन बहाल किया जाना शामिल हैं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रविन्द्र पाल, मंत्री देवी प्रसाद, पवन कुमार, राजमणि, विजय सिंह, नीलम सिंह, उमा देवी, अशोक कुमार, अश्वनी तिवारी, शिव प्रसाद, उदयभान यादव, राज कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave a Comment