V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित समस्त कार्यालयों न्यायालयों का किया निरीक्षण

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं उसमें स्थित समस्त न्यायालय एवं कार्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। परिसर कार्यालयों न्यायालयों की साफ-सफाई दस्तावेज अभिलेखों के रखरखाव, भवनों की स्थिति आदि का जायजा लिया। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय, पंचायत, चकबंदी अधिकारी कार्यालय, सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय, न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर, संयुक्त निदेशक अभियोजन, पुस्तकालय, अपर जिलाधिकारी नगर कार्यालय, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, नजारत, न्यायिक अभिलेखागार, न्यायालय सहायक अभिलेख अधिकारी, संयुक्त कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, नजूल कार्यालय व न्यायालय, सीलिंग कार्यालय, ड्रग इंस्पेक्टर कार्यालय, जिला सेवायोजना अधिकारी कार्यालय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिसर में स्थित विभिन्न भवनों, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय न्यायालय, न्यायालय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, आइजीआरएस कक्ष अपर जिलाधिकरी भूमि अध्याप्ति चेंबर, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था चेंबर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट चेंबर आदि कार्यालयों भवनों का निरीक्षण किया।  इस दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में रखी गयी पुस्तकों व कार्यालय की समुचित साफ-सफाई कराने के साथ ही कंप्यूटराइज रूप से सूचीबद्ध करा कर सुव्यवस्थित रूप से रखने हेतु पुस्तकालय लिपिक को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने नाजिर नायब नाजिर को परिसर व परिसर में स्थित समस्त भवनों कार्यालयों के छतों व भवनों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई तथा आवश्यकतानुसार मेंटीनेंस कराने के निर्देश दिए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं उसमें स्थित समस्त न्यायालय एवं कार्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। परिसर कार्यालयों न्यायालयों की साफ-सफाई दस्तावेज अभिलेखों के रखरखाव, भवनों की स्थिति आदि का जायजा लिया। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय, पंचायत, चकबंदी अधिकारी कार्यालय, सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय, न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर, संयुक्त निदेशक अभियोजन, पुस्तकालय, अपर जिलाधिकारी नगर कार्यालय, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, नजारत, न्यायिक अभिलेखागार, न्यायालय सहायक अभिलेख अधिकारी, संयुक्त कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, नजूल कार्यालय व न्यायालय, सीलिंग कार्यालय, ड्रग इंस्पेक्टर कार्यालय, जिला सेवायोजना अधिकारी कार्यालय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिसर में स्थित विभिन्न भवनों, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय न्यायालय, न्यायालय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, आइजीआरएस कक्ष अपर जिलाधिकरी भूमि अध्याप्ति चेंबर, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था चेंबर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट चेंबर आदि कार्यालयों भवनों का निरीक्षण किया।  इस दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में रखी गयी पुस्तकों व कार्यालय की समुचित साफ-सफाई कराने के साथ ही कंप्यूटराइज रूप से सूचीबद्ध करा कर सुव्यवस्थित रूप से रखने हेतु पुस्तकालय लिपिक को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने नाजिर नायब नाजिर को परिसर व परिसर में स्थित समस्त भवनों कार्यालयों के छतों व भवनों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई तथा आवश्यकतानुसार मेंटीनेंस कराने के निर्देश दिए।

Leave a Comment