V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तमंचा सटाकर किराना व्यवसायी से 40 हजार लूटे

मऊआइमा  (प्रयागराज)। मऊआइमा में लूट चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सरेशाम दो बाइक पर चार   सवार बदमाशों ने किराने की दुकान में घुस कर तमंचा सटा कर चालिस हजार की लूट कर चम्पत हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास स्थित फोरलेन पर किराना की दुकान संचालक  संदीप उर्फ राजू पुत्र मैकूलाल  सुल्तानपुर खास में अपनी परचून की दुकानपर बैठा था। बताया गया है कि रविवार को शाम लगभग साढे पांच  बजे अचानक दो बाइक पर चार सवार बदमाश दुकान में दाखिल हुए काउंटर पर रखें  चलिस हजार रुपये  संदीप कुमार को तमंचा सटा कर लूट कर प्रयागराज की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। मऊआइमा क्षेत्र में चोरी औरलूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटनाओं का खुलासा न होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।  बेखौफ बदमाशों ने सरेशाम लूट कर लिए। मऊआइमा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मऊआइमा  (प्रयागराज)। मऊआइमा में लूट चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सरेशाम दो बाइक पर चार   सवार बदमाशों ने किराने की दुकान में घुस कर तमंचा सटा कर चालिस हजार की लूट कर चम्पत हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास स्थित फोरलेन पर किराना की दुकान संचालक  संदीप उर्फ राजू पुत्र मैकूलाल  सुल्तानपुर खास में अपनी परचून की दुकानपर बैठा था। बताया गया है कि रविवार को शाम लगभग साढे पांच  बजे अचानक दो बाइक पर चार सवार बदमाश दुकान में दाखिल हुए काउंटर पर रखें  चलिस हजार रुपये  संदीप कुमार को तमंचा सटा कर लूट कर प्रयागराज की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। मऊआइमा क्षेत्र में चोरी औरलूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटनाओं का खुलासा न होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।  बेखौफ बदमाशों ने सरेशाम लूट कर लिए। मऊआइमा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए।

Leave a Comment