प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर में बलीपुर स्थित पंचमुखी मंदिर में आज शनिवार को सुंदरकाण्ड पाठ तथा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी।
पंचमुखी मंदिर में पाच वर्ष पूर्व धनतेरस के दिन शनिवार से सुंदरकाण्ड पाठ की शुरूआत की गई थी। इसके बाद हर शनिवार को सुंदर काण्ड का पाठ होता था। इस साल धनतेरस के दिन सुंदर काण्ड पाठ का कार्यक्रम पांच वर्ष व्यतीत हो गया। ऐसे में कार्यक्रम का उद्यापन करने के उद्देश्य से रमेश राजदार द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन आज शनिवार को किया गया। भंडारे का आयोजन सम्पन्न कराने के लिए लोगो ने चंदा आदि देकर सहयोग भी किया। ऐसे में आज सुबह मंदिर में सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही पूजन अर्चन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। पूजन व सुंदर काण्ड का समापन होने के बाद भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारो श्रद्धालुओ ने मां पंचमुखी मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विधायक सदर राजकुमार पाल, रामकृष्ण मिश्र गुड्डू, अवधेश नारायण मिश्र आशुतोष पाण्डेय लायन संतोष भगवन, लायन संतोष पांडेय, लायन अनिल विद्यार्थी, निर्मल पांडेय, प्रभात शर्मा, लायन अमितेन्द्र श्रीवास्तव, प्रभास शर्मा, डा. आर.डी. द्विवेदी, डा. ए.के. सिंह, अजय पाण्डेय, पंकज शुक्ला, अभय पांडेय, नपा ईओ मुदित सिंह, लायन लक्ष्मी मिश्रा, लायन अनीता पाण्डेय, अरविन्द पांडेय, विनय शर्मा, राजेश मिश्रा बाबा आदि मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें