V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नवजात बच्ची को उसकी निर्दयी माँ ने जन्म देकर फेंका

रानीगंज प्रतापगढ़ । जाको राखे साइंया मार सके ना कोइ यह कहावत रानीगंज के नर्सिंगगढ़ में चरित्रतार्थ हुई जब रानीगंज थाना क्षेत्र के नर्सिंगगढ़ नहर के पुल के पास एक नवजात बच्ची मिली। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे एक नवजात बच्ची को उसकी कलयुगी निर्दयी माँ ने जन्म तो दिया लेकिन चाहे लोकलाज वस अथवा बेटी होने की दशा में उसे पुल के पास लावारिस हालत में छोड़ गयी। बच्ची को रोता देखकर लोग उसे उठा लिए और पुलिस को सूचित किया और चाइल्ड लाइन 1090 पर भी सूचना दी गई। सूचना पर रानीगंज कोतवाली से महिला पुलिस रीना यादव और कंस्टेबल अभय राज यादव पहुंचे और पुलिस ने उसे लेकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जब की एक महिला उस बच्ची को लेकर पालन पोषण करना चाह रही थी किन्तु कानूनी कार्यवायी के चलते नही पा सकी।नर्सिंगगढ़ के नहर का पुल सुनसान क्षेत्र में होने से वहाँ जंगली जानवरो का भी भय बना रहता है किन्तु ईश्वर को मंजूर था कि बेटी दुनिया देखे। स्थानीय पुलिस उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराकर उसकी सुरक्षा में पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी है और बाल कल्याण समिति को भी सूचित कर दिया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

रानीगंज प्रतापगढ़ । जाको राखे साइंया मार सके ना कोइ यह कहावत रानीगंज के नर्सिंगगढ़ में चरित्रतार्थ हुई जब रानीगंज थाना क्षेत्र के नर्सिंगगढ़ नहर के पुल के पास एक नवजात बच्ची मिली। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे एक नवजात बच्ची को उसकी कलयुगी निर्दयी माँ ने जन्म तो दिया लेकिन चाहे लोकलाज वस अथवा बेटी होने की दशा में उसे पुल के पास लावारिस हालत में छोड़ गयी। बच्ची को रोता देखकर लोग उसे उठा लिए और पुलिस को सूचित किया और चाइल्ड लाइन 1090 पर भी सूचना दी गई। सूचना पर रानीगंज कोतवाली से महिला पुलिस रीना यादव और कंस्टेबल अभय राज यादव पहुंचे और पुलिस ने उसे लेकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जब की एक महिला उस बच्ची को लेकर पालन पोषण करना चाह रही थी किन्तु कानूनी कार्यवायी के चलते नही पा सकी।नर्सिंगगढ़ के नहर का पुल सुनसान क्षेत्र में होने से वहाँ जंगली जानवरो का भी भय बना रहता है किन्तु ईश्वर को मंजूर था कि बेटी दुनिया देखे। स्थानीय पुलिस उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराकर उसकी सुरक्षा में पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी है और बाल कल्याण समिति को भी सूचित कर दिया गया है।

Leave a Comment