मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वनाथगंज बाजार में रंजिशन कुछ लोगो ने एक युवक को पीटकर रेलवे ट्रैक पर फेक दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गजेहड़ा निवासी अभिषेक 20 पुत्र करमचन्द्र का बड़ा भाई नितीश कल मंगलवार को विश्वनाथगंज बाजार गया था। वहां पर राज यादव अमित, विपिन और आयुष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। चारो ने उसे देख लेने की धमकी भी दिया था। अभिषेक का आरोप है कि वह आज खरीददारी करने के लिए विश्वनाथगंज बाजार गया था। उसी समय कार से उक्त चारो आरोपी दर्जन से अधिक बाइक सवारो के साथ पहुंचे। साथ ही उसे जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद रास्ते में उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही विश्वनाथगंज पहुंचने पर रेलवे ट्रैक पर फेक दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे स्थानीय पीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। उसने चार नामजद तथा 15 अज्ञात लोगो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें