बीबीएफजी ने बच्चों संग मनाया धनतेरस, दिये उपहार
प्रतापगढ़। बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी की तरफ से अनाथ और जरूरतमंद बच्चों पर उपहारों की बारिश की गई। नये वस्त्र, गर्म कपड़े, स्टेशनरी और मिठाई पाने पर नौनिहालों के चेहरे खिल उठे। सियाराम कालोनी में हैप्पी टाइम्स प्ले स्कूल के प्रांगण में धनतेरस के दिन बीबीएफजी की ओर से उपहार और आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 20 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को मेडिकल कालेज के वरिष्ठ फिजिशियन डाक्टर मनोज खत्री, बीबीएफजी के सहयोगी गार्ड वीके तिवारी, मोहम्मद अनीश और उमाशंकर की तरफ से बच्चों को नये शर्ट और स्वेटर का वितरण किया गया। मेडिकल कालेज की पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपिका केसरवानी ने मिठाई और स्टेशनरी का वितरण किया। ई एन टी सर्जन डॉक्टर अम्बर केसरवानी ने बच्चों को दिवाली कैसे मनाये इस पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन बीबीएफजी के टीचर शनि सरोज ने किया। फाउंडर राजेश कुमार ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉक्टर अनुराग मिश्रा, राजकुमार मोडनवाल, सतेंद्र, रमेश नटराज, राजेश चौरसिया, रागिनी, सर्वेश, नीतेश प्रजापति, शालू, प्रदीप यादव, श्यामू और अंशू वर्मा का सक्रिय योगदान रहा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































