प्रतापगढ़ l आज दिनांक 02-11-2021को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद प्रतापगढ़ में महोदय के निर्देश के क्रम में T.L.M. कार्यशाला आयोजित की गई l जिसमें समस्त 45 विशेष शिक्षकों ने प्रतिभाग किया दृष्टि दिव्यांग बच्चों से संबंधित शिक्षण प्रशिक्षण सामग्री जैसे राइटिंग गाइड, मैग्नीफायर लेंस ,ब्रेल स्लेट, टेलर फ्रेम, अबेकस, टेक्टाइल ग्राफ, पशु पक्षियों के मॉडल आदि, मानसिक मंद बच्चों के अध्यापन कार्य हेतु तैयार शिक्षण सामग्री कम्युनिकेशन बुक ,स्माइल बाल, हिंदी अंग्रेजी अल्फाबेट ,नंबर, सेप एंड साइज, रंग बिरंगे खिलौने, मूकबधिर बच्चों हेतु तैयार शिक्षण सामग्री अक्षर कार्ड ,शब्द कार्ड, मानचित्र ,गणित चिन्ह ,घंटी ,सिटी, डफली, डमरु ,किचन सेट ,डॉक्टर सेट का अवलोकन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्रीमती शालिनी मिश्रा, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी श्री दीपक कुमार पांडेय, श्री सुधीर सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा किया गया l
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































