V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

देश-राग” कार्यशाला सोल्लास सम्पन्न

प्रतापगढ़ । जनपद की अग्रणी समाजसेवी संस्था जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अंर्तगत ट्रस्ट की संस्थापक व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ संगीतज्ञ डॉ शिवानी मातनहेलिया के निर्देशन में राष्ट्रीय भावना के गीतों की निःशुल्क कार्यशाला “देश-राग” का आयोजन किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों में देश-प्रेम की भावना को जगाना था। युवा संगीतज्ञ इन्द्रप्रताप सिंह के संयोजन में सुश्री लक्ष्मी देवी के सहयोग से आयोजित इस दस दिवसीय कार्यशाला का प्रारंभ गत 20 अक्टूबर 2021 को हुआ था, जिसमें 30 से अधिक बच्चों ने अनेक राष्ट्रीय भावना के गीतों का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा “भारत को जानो” कार्यक्रम के अंतर्गत देश से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण तथ्यों का ज्ञान प्राप्त किया।  कार्यशाला के समापन-समारोह में प्रतिभागी बच्चों ने अपने अभिभावकों व अतिथियों के सामने सीखे गए गीतों को प्रस्तुत किया, जिसमें श्री ऋषभ कुमार ने सिंथेसाइजर व श्री प्रीतमराज ने आक्टोपैड पर साथ देकर बच्चों की प्रस्तुतियों में चार चांद लगा दिया। बच्चों को कार्यशाला में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रमाण पत्र देते हुए डॉ शिवानी मातनहेलिया ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा अपने सहयोगियों तथा प्रतिभागी बच्चों के अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी अभिभावकों ने एक स्वर से कार्यशाला की अत्यधिक प्रशंसा करते हुए भविष्य में इस प्रकार के और भी आयोजन करने का निवेदन किया।  डा. शिवानी के इस अभूतपूर्व आयोजन को सभी वर्गों से प्रशंसा व समर्थन प्राप्त हुआ। कार्यशाला में प्रतिदिन जनपद के विशिष्ट व्यक्तियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता था, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय श्री सर्वदानंद जी, राजकीय इंटर कॉलेज बरहदा के.प्रधानाचार्य डा. विन्ध्याचल सिंह, पतंजलि योग समिति के पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री दुर्गेश योगी (वरिष्ठ योग प्रशिक्षक), प्रतापगढ़ व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष सरदार मंजीत गोविंद सिंह(वरिष्ठ समाजसेवी), प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य व वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ बृजभानु सिंह जी, जनपद के अग्रणी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान जे. जे. इन्फोटेक के निदेशक व अनेक सामाजिक संस्थाओं से सार्थक रूप से सम्बद्ध डा. उदयभान सिंह जी, कंप्यूटर विशेषज्ञ व प्रयागराज के युनाइटेड कालेज में कम्प्यूटर साइंस के प्रवक्ता डा. उमेश पाण्डेय जी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के काशी प्रान्त के अध्यक्ष व स्थानीय पट्टी के स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अखिलेश पाण्डेय जी, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष व संगीत मर्मज्ञ श्री शिशिर खरे जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला-प्रचारक डा. सौरभ पाण्डेय जी व सम्पर्क-प्रमुख श्री शितांशु ओझा जी, अग्रणी शिक्षण संस्थानों समरफील्ड स्कूल के निदेशक श्री बाबर सैफुद्दीन जी व लूर्ड्स चिल्ड्रेन स्कूल की निदेशिका श्रीमती चंद्रा डिसूज़ा जी, वरिष्ठ समाजसेवी व इतिहासविद डॉ पीयूषकांत शर्मा जी तथा एंजिल्स विद्यायल समूह की निदेशिका डॉ शाहिदा खान जी ने बच्चों को संबोधित व प्रोत्साहित किया।
Attachments area

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment