V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नीट परीक्षा पास कर बढ़ाया ज़िले का मान

अयोध्या। आकाश इंस्टीट्यूट के छात्रों ने नीट परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। इंस्टीट्यूट ने इस वर्ष कुल 18 छात्र छात्राओं को नीट 2021 की परीक्षा में प्रतिभाग कराया था जिसमें से एक छात्र व एक छात्रा ने परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया हैं। इस शुभ अवसर पर आकाश इंस्टीट्यूट परिसर में केक काट कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का माला पहनाकर उनका उत्साह वर्धन किया। नीट परीक्षा पास करने वाले छात्र अश्वनी यादव ने नीट प्रवेश परीक्षा में 720 में से 649 अंक प्राप्त किया है।उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षक को दिया हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा बस्ती जनपद से पास की है। दोनों ही परीक्षा में जन्हें 94.08 प्रतिशत अंक मिले थें। उनके पिता रमेश चंद यादव जिला बलरामपुर शिक्षा में कार्यरत है जबकि माता एक कुशल गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि देश मे डॉक्टर की कमी को देखते हुए मेडिकल की परीक्षा पास कर देश की इस कमी को पूरा करने सहयोग करने को अपना लक्ष्य बनाया हैं। नीट प्रवेश परीक्षा में 720 में से 628 अंक प्राप्त कर जिले में इंस्टीट्यूट में दूसरा स्थान पाया हैं। श्रेया गुप्ता ने बताया कि उनके पिता दिनेश कुमार गुप्ता एक व्यापारी है जबकि माता गृहणी हैं। वह इसी जिले की उसरू की रहने वाली है उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा जेबी एकेडमी से पास की है। वह एमबीएस कर पीजी ह्रदय रोग में करना चाहती हैं । उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता पिता व इंस्टीट्यूट को दिया हैं। इस मौके पर सेंटर हेड संदीप वर्मा, ब्रांच मैनेजर रवि तिवारी सहित अन्य स्टाफ ने दोनों छात्र छात्राओं का धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। आकाश इंस्टीट्यूट के छात्रों ने नीट परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। इंस्टीट्यूट ने इस वर्ष कुल 18 छात्र छात्राओं को नीट 2021 की परीक्षा में प्रतिभाग कराया था जिसमें से एक छात्र व एक छात्रा ने परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया हैं। इस शुभ अवसर पर आकाश इंस्टीट्यूट परिसर में केक काट कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का माला पहनाकर उनका उत्साह वर्धन किया। नीट परीक्षा पास करने वाले छात्र अश्वनी यादव ने नीट प्रवेश परीक्षा में 720 में से 649 अंक प्राप्त किया है।उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षक को दिया हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा बस्ती जनपद से पास की है। दोनों ही परीक्षा में जन्हें 94.08 प्रतिशत अंक मिले थें। उनके पिता रमेश चंद यादव जिला बलरामपुर शिक्षा में कार्यरत है जबकि माता एक कुशल गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि देश मे डॉक्टर की कमी को देखते हुए मेडिकल की परीक्षा पास कर देश की इस कमी को पूरा करने सहयोग करने को अपना लक्ष्य बनाया हैं। नीट प्रवेश परीक्षा में 720 में से 628 अंक प्राप्त कर जिले में इंस्टीट्यूट में दूसरा स्थान पाया हैं। श्रेया गुप्ता ने बताया कि उनके पिता दिनेश कुमार गुप्ता एक व्यापारी है जबकि माता गृहणी हैं। वह इसी जिले की उसरू की रहने वाली है उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा जेबी एकेडमी से पास की है। वह एमबीएस कर पीजी ह्रदय रोग में करना चाहती हैं । उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता पिता व इंस्टीट्यूट को दिया हैं। इस मौके पर सेंटर हेड संदीप वर्मा, ब्रांच मैनेजर रवि तिवारी सहित अन्य स्टाफ ने दोनों छात्र छात्राओं का धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment