इमरजेंसी होने पर डायल करें 108
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवाएं दिवाली के दौरान भी 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए तैयार हैं। 102 एवं 108 एम्बुलेस सेवा प्रदाता संस्था जीवीके ईएमआरआई की ओर से सभी एम्बुलेंसों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर दीपक अस्थाना ने फोटो बताया कि जिले में 108 सेवा 29 और 102 सेवा की 30 एम्बुलेंस हैं। दिवाली के दौरान भी सभी एम्बुलेंसों को हाट स्पॉट पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सेवा उपलब्ध कराई जा सके। सभी एम्बुलेंसों में ऑक्सीजन व अन्य जीवनरक्षक दवाएं मौजूद हैं। दिवाली के दौरान कोई भी इमरजेंसी होने पर 108 डायल करें। 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। पटाखे या किसी भी प्रकार की आग से जलने, सांस की समस्या, पेट दर्द, रोड एक्सीडेंट, ह्रदय रोग, ब्रेन हेमरेज सहित अन्य किसी भी प्रकार की इमरजेंसी के लिए 108 एम्बुलेंस 24 घंटे उपलब्ध हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































