अयोध्या । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने आज अयोध्या में विकास के नाम पर उजाड़े गए सैकड़ों लोगों को दीपावली पर्व पर आर्थिक मदद व मिठाई भेंट किया ।पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए लोगों को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल लोगों को उजाड़ने में लगी हुई है लेकिन उन्हें बसाने की कोई व्यवस्था इस सरकार द्वारा नहीं की जा रही ।उन्होंने बताया कि अयोध्या में विकास के नाम पर सैकड़ों लोगों को बेघर कर दिया गया, ऐसे में समाजवादी पार्टी ने उनकी लड़ाई लड़ने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो इन विस्थापित लोगों को स्थापित करने की पूरी व्यवस्था सरकार करेगी ।श्री पांडेय ने कहा कि आज जहां दीपावली पर्व मनाने के लिए अयोध्या में कितनी धूम मचाई जा रही है वहीं सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जिनकी दीपावली फीकी पड़ गई है ।उन्होंने कहा कि इन विस्थापित लोगों के पास ना तो छत है और ना ही जमीन ऐसे में यह लोग अपनी दीपावली कैसे मनाएंगे यह एक विचारणीय तथ्य है ।श्री पांडेय ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर इन विस्थापित लोगों की मदद के लिए उन्हें आर्थिक सहायता व मिठाईयां आदि भेंट की गई ,समाजवादी पार्टी इन विस्थापित लोगों के साथ हर हाल में खड़ी रहेगी। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने इस मौके पर बताया कि आज बड़ी तादाद में लोगों ने पार्टी कार्यालय पर एकत्र होकर अपना दर्द पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे के साथ साझा किया ।उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री ने इन विस्थापितों की मदद करने का बीड़ा उठा लिया है।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफ़र मीसम, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, पार्षद हाजी असद अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव मो हलीम पप्पू, युवा नेता पांडे महानगर प्रवक्ता राकेश यादव,पार्षद राम अजोर पार्षद महिंद्र शुक्ला, विशाल मणि यादव रिक्की आदि मौजूद रहे
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

पूर्व मंत्री ने विकास के नाम पर उजाड़े गए सैकड़ों लोगों को दीपावली पर्व पर आर्थिक मदद व मिठाई की भेंट
अयोध्या । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने आज अयोध्या में विकास के नाम पर उजाड़े गए सैकड़ों लोगों को दीपावली पर्व पर आर्थिक मदद व मिठाई भेंट किया ।पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए लोगों को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल लोगों को उजाड़ने में लगी हुई है लेकिन उन्हें बसाने की कोई व्यवस्था इस सरकार द्वारा नहीं की जा रही ।उन्होंने बताया कि अयोध्या में विकास के नाम पर सैकड़ों लोगों को बेघर कर दिया गया, ऐसे में समाजवादी पार्टी ने उनकी लड़ाई लड़ने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो इन विस्थापित लोगों को स्थापित करने की पूरी व्यवस्था सरकार करेगी ।श्री पांडेय ने कहा कि आज जहां दीपावली पर्व मनाने के लिए अयोध्या में कितनी धूम मचाई जा रही है वहीं सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जिनकी दीपावली फीकी पड़ गई है ।उन्होंने कहा कि इन विस्थापित लोगों के पास ना तो छत है और ना ही जमीन ऐसे में यह लोग अपनी दीपावली कैसे मनाएंगे यह एक विचारणीय तथ्य है ।श्री पांडेय ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर इन विस्थापित लोगों की मदद के लिए उन्हें आर्थिक सहायता व मिठाईयां आदि भेंट की गई ,समाजवादी पार्टी इन विस्थापित लोगों के साथ हर हाल में खड़ी रहेगी। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने इस मौके पर बताया कि आज बड़ी तादाद में लोगों ने पार्टी कार्यालय पर एकत्र होकर अपना दर्द पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे के साथ साझा किया ।उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री ने इन विस्थापितों की मदद करने का बीड़ा उठा लिया है।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफ़र मीसम, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, पार्षद हाजी असद अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव मो हलीम पप्पू, युवा नेता पांडे महानगर प्रवक्ता राकेश यादव,पार्षद राम अजोर पार्षद महिंद्र शुक्ला, विशाल मणि यादव रिक्की आदि मौजूद रहे

उत्तरप्रदेश

शेयर करें