V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

यातायात माह के अंतर्गत पुलिस लाइन में होमगार्ड व पीआरडी जवानों को दिया गया प्रशिक्षण

कौशाम्बी। मंगलवार को  यातायात माह नवंबर- के  तहत  पुलिस लाइन में यातायात में नियुक्त कर्मियों होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों को यातायात के उपकरणों, वाहन चालकों के संकेतों, भीड़भाड़ वाले चौराहे पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने तथा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत संशोधित नए प्रावधानों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया ,।साथ ही यातायात के कार्य में संलग्न कर्मियों को निर्देश दिया गया, कि वे वर्दी टर्नआउट उच्च कोटि का रखें तथा यातायात संचालन एवं प्रवर्तन की कार्यवाही के द्वारान आम जनता से नम्रता पूर्वक व्यवहार करें तथा अपने कार्यों को मेहनत एवं लगन से संचालित करें। तदुपरांत जनपद के भरवारी, करनपुर चौराहा, पाल चौराहा, मंझनपुर चौराहा, ओसा चौराहा तथा टेवा तिराहा, आदि स्थानों पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 76 वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही संपादित की गई तथा पांच वाहन चालकों से मौके पर 2500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात के नियमों से जागरूक करते हुए नियमों के अनुपालन एवं सुरक्षित ड्राईविंग हेतु प्रेरित किया गया।  इस दरम्यान यातायात निरीक्षक  रवींद्र त्रिपाठी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। मंगलवार को  यातायात माह नवंबर- के  तहत  पुलिस लाइन में यातायात में नियुक्त कर्मियों होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों को यातायात के उपकरणों, वाहन चालकों के संकेतों, भीड़भाड़ वाले चौराहे पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने तथा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत संशोधित नए प्रावधानों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया ,।साथ ही यातायात के कार्य में संलग्न कर्मियों को निर्देश दिया गया, कि वे वर्दी टर्नआउट उच्च कोटि का रखें तथा यातायात संचालन एवं प्रवर्तन की कार्यवाही के द्वारान आम जनता से नम्रता पूर्वक व्यवहार करें तथा अपने कार्यों को मेहनत एवं लगन से संचालित करें। तदुपरांत जनपद के भरवारी, करनपुर चौराहा, पाल चौराहा, मंझनपुर चौराहा, ओसा चौराहा तथा टेवा तिराहा, आदि स्थानों पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 76 वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही संपादित की गई तथा पांच वाहन चालकों से मौके पर 2500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात के नियमों से जागरूक करते हुए नियमों के अनुपालन एवं सुरक्षित ड्राईविंग हेतु प्रेरित किया गया।  इस दरम्यान यातायात निरीक्षक  रवींद्र त्रिपाठी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे

Leave a Comment