प्रयागराज। दीपावली की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद एकेडेमिया के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा कार्यक्रम रौशनी के जरिए करेलाबाग क्षेत्र स्थित कुष्ठ रोगी आश्रम में बच्चों संग दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई। इस दौरान बच्चों द्वारा कुष्ठ रोगी आश्रम के प्रांगण में दीप जलाए गए वह बच्चों के साथ फुलझड़ियां जलाकर रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद एकेडेमिया के पदाधिकारी व सदस्यों ने खुशियां मनाई। संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा बच्चों को मिठाइयां और कुछ उपहार भेंट कर दीपावली की बधाइयां दी गई। कार्यक्रम रौशनी को सफल बनाने में सीएच सचिव असरा नवाज़, समिति अध्यक्ष शीतल आहूजा, कार्यक्रम संयोजक मतलूब अहमद, कोषाध्यक्ष परवेज अहमद, संयुक्त सचिव शम्स तबरेज व सैयद नक़ी हसन रिजवी ने मिलकर भूमिका निभाई।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें