Logo
ब्रेकिंग

कमल शक्ति संवाद के माध्यम से घर-घर पहुंचाई जाएंगी सरकार की उपलब्धियां

प्रयागराज। केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को मद्देनजर रखते हुए आज भाजपा महिला मोर्चा महानगर प्रयागराज की ओर से कमल शक्ति संवाद बैठक संपन्न हुई। कमल शक्ति संवाद के माध्यम से पत्रक वितरण कार्यक्रम और उपस्थित मातृशक्तियो से केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के उपलब्धियों पर चर्चा की और घर घर उन उपलब्धियों को पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नम्रता चौरसिया अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा काशी क्षेत्र, वंदना सिंह क्षेत्रीय मंत्री  काशी क्षेत्र को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया, गुंजा कुलदीप, रीता सिंह, दुर्गेश नंदिनी, वंदना शर्मा, कल्पना शर्मा, शिखा खन्ना, दीपमाला श्रीवास्तव, रीता वर्मा सहित महानगर एवं मंडल की तमाम महिलाएं उपस्थित रहीं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.