प्रयागराज। प्रयागराज विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश में संगठन का विस्तार किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 31 सचिव नियुक्त किए हैं। वहीं चार जिलों के जिलाध्यक्ष और छह शहरों में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बदले गए हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गठित कमेटी की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को सौंपी है, जबकि चुनाव प्रचार कमेटी की जिम्मेदारी पीएल पूनिया को दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार शाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नए पदाधिकारियों और चुनाव के मद्देनजर गठित कमेटियों की घोषणा की। शनिवार को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन और प्रदेश महासचिव बने मुकुन्द तिवारी का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष गंगापार सुरेश यादव पार्टी नेताओं ने दोनों पदाधिकारियों का दफ्तर में फूल माला पहनाकर स्वागत किया। निवर्तमान शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वमान्य है। शीर्ष नेत्तृत्व ने तीन वर्षों तक शहर कमेटी की कमान देकर पार्टी की सेवा करने का मौका दिया, वो अभूतपूर्व अनुभव था। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन और मुकुन्द तिवारी ने कहा कि यूपी के आम विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत कर के जिले की सभी सीटों को जीतने के लिये जमीनी स्तर मेहनत की जायेगी। इस दौरान तस्लीम उद्दीन, संजय तिवारी, राजेश राकेश, हसीब अहमद, आशीष पाण्डेय, बृजेश सिंह, विजय यादव, नसीम हाशमी, मनोज पासी, घनश्याम पटेल, विनय शुक्ला, शकील अहमद, पंकज गुज्जर, नफीस कुरैशी, दीपचंद्र शर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

प्रदीप बने शहर कांग्रेस अध्यक्ष, मुकुन्द महासचिव
प्रयागराज। प्रयागराज विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश में संगठन का विस्तार किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 31 सचिव नियुक्त किए हैं। वहीं चार जिलों के जिलाध्यक्ष और छह शहरों में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बदले गए हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गठित कमेटी की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को सौंपी है, जबकि चुनाव प्रचार कमेटी की जिम्मेदारी पीएल पूनिया को दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार शाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नए पदाधिकारियों और चुनाव के मद्देनजर गठित कमेटियों की घोषणा की। शनिवार को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन और प्रदेश महासचिव बने मुकुन्द तिवारी का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष गंगापार सुरेश यादव पार्टी नेताओं ने दोनों पदाधिकारियों का दफ्तर में फूल माला पहनाकर स्वागत किया। निवर्तमान शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वमान्य है। शीर्ष नेत्तृत्व ने तीन वर्षों तक शहर कमेटी की कमान देकर पार्टी की सेवा करने का मौका दिया, वो अभूतपूर्व अनुभव था। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन और मुकुन्द तिवारी ने कहा कि यूपी के आम विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत कर के जिले की सभी सीटों को जीतने के लिये जमीनी स्तर मेहनत की जायेगी। इस दौरान तस्लीम उद्दीन, संजय तिवारी, राजेश राकेश, हसीब अहमद, आशीष पाण्डेय, बृजेश सिंह, विजय यादव, नसीम हाशमी, मनोज पासी, घनश्याम पटेल, विनय शुक्ला, शकील अहमद, पंकज गुज्जर, नफीस कुरैशी, दीपचंद्र शर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें