अयोध्या । क्या कभी आपने सोचा है कि नश्वर शरीर भी आपको अमर कर सकता है। जीवनभर प्रमुख पर्वो व अनुष्ठानों पर किए गए दानों में महादान होता है देह का दान। सांस थमने के बाद शरीर का दान करने वाला ही दुनिया की नजरों में महान बनता है। साकेत डिग्री कालेज के हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ मंजूषा मिश्र के पिता गोण्डा जनपद के निवासी 80 वर्षीय पं0 आनंद मोहन मिश्रा ने ऐसी ही मिशाल पेश की है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा के लिए देहदान कर दूसरों को भी वैसा करने के लिए प्रेरित किया। विजयादशमी के महापर्व पर उनका नश्वर शरीर इहलोक गमन किया तो परिजनों ने उनकी इच्छा के अनरूप उनकी देह अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज के एनाटमी विभाग को तत्काल सूचना देकर सौंप कर उनकी अंतिम इच्छा को पूर्ण कर दिया। बता दे कि 2019 में अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में संचालित एनाटमी विभाग में अब तक हुए कुल 18 पंजीकरण में श्री मिश्र का प्रथम देहदान रिकार्ड किया गया है। स्व0 मिश्र की पुत्री प्रो0 मंजूषा मिश्र ने बताया कि उनके पिता स्व0 आनन्द मोहन मिश्र ने वर्ष 2019 में अपनी इच्छा से देहदान का पंजीकरण कराया था। 15 अक्टूबर विजयादशमी को साढ़े 6 के आसपास जब उनका शरीर छूटा तो परिजनों ने इसकी सूचना मेडिकल कालेज के एनाटॉमी की हेड प्रो0 अलका सिंह को दिया। जिसके बाद उनके आवास पर पहुंची मेडिकल टीम को रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ आलोक कुमार त्रिपाठी ने बॉडी को प्रमाणित कर एनोटॉमी विभाग के सुपुर्द किया।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

विजयादशमी को आनंद मोहन मिश्र के देह के रुप मे अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज को मिला पहला देहदान
अयोध्या । क्या कभी आपने सोचा है कि नश्वर शरीर भी आपको अमर कर सकता है। जीवनभर प्रमुख पर्वो व अनुष्ठानों पर किए गए दानों में महादान होता है देह का दान। सांस थमने के बाद शरीर का दान करने वाला ही दुनिया की नजरों में महान बनता है। साकेत डिग्री कालेज के हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ मंजूषा मिश्र के पिता गोण्डा जनपद के निवासी 80 वर्षीय पं0 आनंद मोहन मिश्रा ने ऐसी ही मिशाल पेश की है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा के लिए देहदान कर दूसरों को भी वैसा करने के लिए प्रेरित किया। विजयादशमी के महापर्व पर उनका नश्वर शरीर इहलोक गमन किया तो परिजनों ने उनकी इच्छा के अनरूप उनकी देह अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज के एनाटमी विभाग को तत्काल सूचना देकर सौंप कर उनकी अंतिम इच्छा को पूर्ण कर दिया। बता दे कि 2019 में अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में संचालित एनाटमी विभाग में अब तक हुए कुल 18 पंजीकरण में श्री मिश्र का प्रथम देहदान रिकार्ड किया गया है। स्व0 मिश्र की पुत्री प्रो0 मंजूषा मिश्र ने बताया कि उनके पिता स्व0 आनन्द मोहन मिश्र ने वर्ष 2019 में अपनी इच्छा से देहदान का पंजीकरण कराया था। 15 अक्टूबर विजयादशमी को साढ़े 6 के आसपास जब उनका शरीर छूटा तो परिजनों ने इसकी सूचना मेडिकल कालेज के एनाटॉमी की हेड प्रो0 अलका सिंह को दिया। जिसके बाद उनके आवास पर पहुंची मेडिकल टीम को रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ आलोक कुमार त्रिपाठी ने बॉडी को प्रमाणित कर एनोटॉमी विभाग के सुपुर्द किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें