अयोध्या । जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद के समस्त तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी के क्रम में आज माह के तृतीय शनिवार के अवसर पर जनपद के सभी थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया तथा तहसील सोहावल में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाधिवकारी श्री झा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेष कुमार पांडेय के साथ जन-सामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में से मौके पर निस्तारित होने योग्य शिकायतों के तत्काल मौके पर ही निस्तारित किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। इस दौरान संजीत कुमार मिश्र निवासी पूरे जिगना मिश्र मजरे तहसीनपुर, थाना रौनाही ने विपक्षी राजकरन मिश्र के द्वारा घूर गड्ढे पर की जमीन पर अतिक्रमण कर रास्ता बाधित किये जाने के शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सोहावल व थानाध्यक्ष रौनाही को संयुक्त टीम भेजकर रास्ता खुलवाकर सात दिवस में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मो0 सिराज व मो0 मुश्ताक निवासी ग्राम पोरा, परगना हवेली अवध, सोहावल थाना पूराकलन्दर ने शिकायत की है कि ग्राम पोरा परगना हवेली अवध सोहावल की गाटा संख्या 226/0.152 नाला पर विपक्षी मो0 जलील के द्वारा मकान की दीवाल बनाकर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा या जिसे तत्कालीन लेखपाल द्वारा रूकवाकर विपक्षी के विरूद्व उ0प्र0 राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के अन्तर्गत कार्यवाही वाद संख्या-टी 201904230200163 की गयी थी। जिस पर तहसीलदार द्वारा दिनांक 28 नवम्बर 2020 को बेदखली का आदेश पारित किया गया है। जिसका अनुपालन अभी तक नही हो पाया है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सोहावल को वेदखली के आदेश का अनुपालन शीघ्रातिशीघ्र कराते हुये सात दिवस में आख्या देने के निर्देश दिये। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तहसीलदार न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की स्थिति को चेक करने तथा सभी आदेशो का समय से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर समयबद्वता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में संयुक्त टीमों हेतु निर्देश दिये गये है उनमें संयुक्त टीमें उभय पक्षों की उपस्थिति में गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित करें।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा, पी0डी0 डीआरडीए, उपजिलाधिकारी सोहावल, तहसीलदार सोहावल सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मिल्कीपुर संवाददाता के अनुसार शनिवार को मिल्कीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर दिगविजय प्रताप सिंह तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी के साथ जनसमस्याओं को सुना इस बीच मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव भी सुनवाई के दौरान पहुची और जनसमस्यों को सुना । जनसुनवाई पर अनुपस्थित रहे सहायक विकास अधिकारी कृषि हरिंगटनगंज, अधिशासी अभियंता नगर पंचायत कुमारगंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया । जन सुनवाई के दौरान 93 शिकायती प्रार्थनापत्र आए जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया शेष बचे मामले को समय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सोहावल में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्यायें
अयोध्या । जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद के समस्त तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी के क्रम में आज माह के तृतीय शनिवार के अवसर पर जनपद के सभी थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया तथा तहसील सोहावल में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाधिवकारी श्री झा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेष कुमार पांडेय के साथ जन-सामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में से मौके पर निस्तारित होने योग्य शिकायतों के तत्काल मौके पर ही निस्तारित किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। इस दौरान संजीत कुमार मिश्र निवासी पूरे जिगना मिश्र मजरे तहसीनपुर, थाना रौनाही ने विपक्षी राजकरन मिश्र के द्वारा घूर गड्ढे पर की जमीन पर अतिक्रमण कर रास्ता बाधित किये जाने के शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सोहावल व थानाध्यक्ष रौनाही को संयुक्त टीम भेजकर रास्ता खुलवाकर सात दिवस में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मो0 सिराज व मो0 मुश्ताक निवासी ग्राम पोरा, परगना हवेली अवध, सोहावल थाना पूराकलन्दर ने शिकायत की है कि ग्राम पोरा परगना हवेली अवध सोहावल की गाटा संख्या 226/0.152 नाला पर विपक्षी मो0 जलील के द्वारा मकान की दीवाल बनाकर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा या जिसे तत्कालीन लेखपाल द्वारा रूकवाकर विपक्षी के विरूद्व उ0प्र0 राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के अन्तर्गत कार्यवाही वाद संख्या-टी 201904230200163 की गयी थी। जिस पर तहसीलदार द्वारा दिनांक 28 नवम्बर 2020 को बेदखली का आदेश पारित किया गया है। जिसका अनुपालन अभी तक नही हो पाया है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सोहावल को वेदखली के आदेश का अनुपालन शीघ्रातिशीघ्र कराते हुये सात दिवस में आख्या देने के निर्देश दिये। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तहसीलदार न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की स्थिति को चेक करने तथा सभी आदेशो का समय से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर समयबद्वता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में संयुक्त टीमों हेतु निर्देश दिये गये है उनमें संयुक्त टीमें उभय पक्षों की उपस्थिति में गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित करें।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा, पी0डी0 डीआरडीए, उपजिलाधिकारी सोहावल, तहसीलदार सोहावल सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मिल्कीपुर संवाददाता के अनुसार शनिवार को मिल्कीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर दिगविजय प्रताप सिंह तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी के साथ जनसमस्याओं को सुना इस बीच मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव भी सुनवाई के दौरान पहुची और जनसमस्यों को सुना । जनसुनवाई पर अनुपस्थित रहे सहायक विकास अधिकारी कृषि हरिंगटनगंज, अधिशासी अभियंता नगर पंचायत कुमारगंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया । जन सुनवाई के दौरान 93 शिकायती प्रार्थनापत्र आए जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया शेष बचे मामले को समय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें