V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बरसात में तबाह हुई फसलों की क्षतिपूर्ति को भाकियू करेगी प्रदर्शन

अयोध्या। बरसात और जलभराव से तबाह हुई किसानों की फसलों के क्षतिपूर्ति व प्रशासनिक सहायता ना मिलने से नाराज भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है । भारतीय किसान राष्ट्रीयतावादी यूनियन  के अयोध्या मंडल अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने अयोध्या जिले के सदर तहसील उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि विगत कई महीनों से जलभराव की समस्या से किसान बेहाल और परेशान है आधी से ज्यादा धान गन्ना व सब्जी की फसलें तबाह हो गई बची कुची फसल भी जलभराव के चलते कटाई होने की संभावना नहीं दिख रही ऐसे में किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया हैं। क्षेत्र के अटरावा, गंजा, मेडिकल कॉलेज परसुपुर सहित एक दर्जन गांव के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल जलभराव के चलते बर्बाद हो रही है यूनियन के द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को किसानों के फसल क्षति मुआवजा दिलाने के लिए मांग की जा चुकी है। कहना है कि उनकी साल भर की रोजी रोटी मारी गई है। जिससे अब हम लोगों पर रबी की फसल का लगने वाला खर्च उठाने की क्षमता नहीं रह गई है। फसल के लिए खाद, बीज तथा बोआई का खर्च कैसे उठा सकेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं ऐसे हालात में किसानों को भूखमरी और फसलों के क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र वादी प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो रही है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ज्ञापन देते समय अयोध्या मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी, जिला अध्यक्ष परशुराम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, बजरंगी यादव, तिलकराम यादव, यूनियन के राष्ट्रीय सदस्य सियाराम सहित सैकड़ों की संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। बरसात और जलभराव से तबाह हुई किसानों की फसलों के क्षतिपूर्ति व प्रशासनिक सहायता ना मिलने से नाराज भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है । भारतीय किसान राष्ट्रीयतावादी यूनियन  के अयोध्या मंडल अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने अयोध्या जिले के सदर तहसील उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि विगत कई महीनों से जलभराव की समस्या से किसान बेहाल और परेशान है आधी से ज्यादा धान गन्ना व सब्जी की फसलें तबाह हो गई बची कुची फसल भी जलभराव के चलते कटाई होने की संभावना नहीं दिख रही ऐसे में किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया हैं। क्षेत्र के अटरावा, गंजा, मेडिकल कॉलेज परसुपुर सहित एक दर्जन गांव के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल जलभराव के चलते बर्बाद हो रही है यूनियन के द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को किसानों के फसल क्षति मुआवजा दिलाने के लिए मांग की जा चुकी है। कहना है कि उनकी साल भर की रोजी रोटी मारी गई है। जिससे अब हम लोगों पर रबी की फसल का लगने वाला खर्च उठाने की क्षमता नहीं रह गई है। फसल के लिए खाद, बीज तथा बोआई का खर्च कैसे उठा सकेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं ऐसे हालात में किसानों को भूखमरी और फसलों के क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र वादी प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो रही है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ज्ञापन देते समय अयोध्या मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी, जिला अध्यक्ष परशुराम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, बजरंगी यादव, तिलकराम यादव, यूनियन के राष्ट्रीय सदस्य सियाराम सहित सैकड़ों की संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment