प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। दशहरा पर्व पर गुड़ही जलेबी की खूब मांग रही। जिधर देखो वही कपड़े मे मैदा लपेटकर खौलते तेल में हाथो को घुमा घुमाकर जलेबी तैयार की जा रही थी। बाद में गुड़ की चासनी में जलेबी को डुबा दिया जाता था। दुकानो पर इसे खरीदने के लिए लोगो की भीड़ लगी रही। अमीर गरीब सभी गुड़ही जलेबी खरीदकर खा रहे थे।
🔔 यह भी पढ़ें...
रामलीला मैदान में जब रावण दहन हो रहा था तब कई छोटे बच्चे थे जिनको कुछ दिख नहीं रहा था। ऐसे में उनके पिता ने उठाकर उन्हे अपने कंधे पर बैठा लिया। फिर बच्चो ने भी रावण का दहन व आतिशबाजी का नजारा देखा। इसी तरह कई बच्चो के पिता पूरे मेले में कंधे पर बैठाए पूरे मेला का नजारा दिखा रहे थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































