प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव विजहड़ी सिलौंधी में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बिजहड़ी सिलौंधी गांव निवासिनी मंजू देवी 40 पत्नी रणजीत वर्मा घर के अंदर कमरे में आटा लेने गई थी। कमरे में अंधेरा था तथा नीचे जहरीला सांप बैठा था। वह आटा निकाल रही थी कि उसके पैर में सांप ने काट लिया। उसने कमरे मंे फौरन बाहर आकर स्वजनो को इसकी जानकारी दी। परिजन पहले उसे झाड़फूंक कराने ले गए। जब उसकी हालत गंभीर होने लगी तो सीएचसी सांगीपुर ले गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरो ने राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां पर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षणा के लिए भेज दिया। मृतका के दो पुत्र एवं एक पुत्री है। उसका पति गांव में ही मजदूरी करता है। उसकी मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें