सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत डा. निधि द्विवेदी निवासी प्रयाग नर्सिंग होम लालगंज का चयन संविदा चिकित्सा अधिकारी के पद पर हुआ है। इनकी तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डा में की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि इस पद के लिए साक्षात्कार विगत 10 अगस्त 2021 को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के अनुमोदन पर सम्पन्न हुआ था। यह तैनाती आगामी 31 मार्च 2022 तक के लिए की गई है। साथ ही 65 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। उधर डा. निधि द्विवेदी की नियुक्ति से परिजनो रिश्तेदारो एवं क्षेत्र के लोगो में हर्ष व्याप्त है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें