जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायनाहर राय में रिश्तेदारी आए युवक की बाइक बीती रात अज्ञात चोर उठा ले गए। उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव राजापुर खरहर निवासी पवन कुमार सरोज पुत्र राकेश सरोज रविवार को गांव सराय नाहर राय निवासी रिश्तेदार शिव बहादुर सरोज पुत्र इन्द्रपाल सरोज के यहां आया था। रात में उसकी बाइक रिश्तेदार के घर के बाहर छप्पर में खड़ी थी। उसकी बाइक पर रात 12 बजे तक खड़ी थी। इसके बाद वह सो गया। जब भोर में करीब तीन बजे जागाा तो उसकी बाइक गायब थी। उसने फौरन रिश्तेदार को जगाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद आसपास तथा इधर उधर बाइक की खोज की गई। परन्तु उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद इसकी सूचना 112 नम्बर डायल पुलिस को दी गई। साथ ही आज थाने पर जाकर पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें