V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की तरफ से बुधवार को मासिक बैठक तिकनिया पार्क तहसील सदर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने किया। सर्वप्रथम अध्यक्ष के निर्देशानुसार लखीमपुर खीरी में मारे गए समस्त किसानों को 2 मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया गया। तत्पश्चात किसानों एवं मजदूरों के निम्न बिंदुओं पर विचार करने हेतु एक मांग पत्र तहसीलदार सदर को सौंपा गया। नरेंद्र तिवारी ने बताया कि लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को जल्द से जल्द न्याय मिले, छुट्टा जानवरों एवं खेत में भरे पानी के जलभराव से मुक्त कराया जाए, एवं नालियों की सफाई कराई जाए जैसी मांगो और मंडल अयोध्या में पिछले दिनों हुई मुशलदार बरसात के चलते गिरे मकानों की जांच कर किसानों एवं मजदूरों को तत्काल राहत सामग्री के साथ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास से आच्छादित किया जाए। वहीं 60 वर्ष के अधिक वृद्ध किसानों व मजदूरों को 10,000 मासिक भत्ता दी जाए। नगर निगम में शामिल गांव को पूर्ण विकसित किया जाए, प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान एवं गन्ना मूल्य साढ़े 400 प्रति कुंतल दिलाये जाने की भी मांग की गई। इस मौके पर घनश्याम दास,  श्रीचंद तिवारी, दिनेश कुमार मौर्या, राजकुमार, बजरंगी यादव, परशुराम, सियाराम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की तरफ से बुधवार को मासिक बैठक तिकनिया पार्क तहसील सदर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने किया। सर्वप्रथम अध्यक्ष के निर्देशानुसार लखीमपुर खीरी में मारे गए समस्त किसानों को 2 मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया गया। तत्पश्चात किसानों एवं मजदूरों के निम्न बिंदुओं पर विचार करने हेतु एक मांग पत्र तहसीलदार सदर को सौंपा गया। नरेंद्र तिवारी ने बताया कि लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को जल्द से जल्द न्याय मिले, छुट्टा जानवरों एवं खेत में भरे पानी के जलभराव से मुक्त कराया जाए, एवं नालियों की सफाई कराई जाए जैसी मांगो और मंडल अयोध्या में पिछले दिनों हुई मुशलदार बरसात के चलते गिरे मकानों की जांच कर किसानों एवं मजदूरों को तत्काल राहत सामग्री के साथ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास से आच्छादित किया जाए। वहीं 60 वर्ष के अधिक वृद्ध किसानों व मजदूरों को 10,000 मासिक भत्ता दी जाए। नगर निगम में शामिल गांव को पूर्ण विकसित किया जाए, प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान एवं गन्ना मूल्य साढ़े 400 प्रति कुंतल दिलाये जाने की भी मांग की गई। इस मौके पर घनश्याम दास,  श्रीचंद तिवारी, दिनेश कुमार मौर्या, राजकुमार, बजरंगी यादव, परशुराम, सियाराम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Comment